सलमान खान (Salman Khan) के साथ 'टाइगर जिंदा है' और 'सुल्तान' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले निर्देशक अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) ने शादी कर ली है। जफर ने एक निजी समारोह में शादी की है और इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी है।
अली अब्बास जफर के घर खुशियों की बरसात, शादी की बधाइयों के बीच सामने आया पहली सीरीज का ट्रेलर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अली ने सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ के इस खूबसूरत पलों की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह अपने हमसफर का हाथ थामे दिख रहे हैं। कई सुपरहिट फिल्में बना चुके निर्देशक अली अब्बास ने अपनी शादी के लिए बेहद प्राइवेट सेरेमनी रखी थी।
अली अब्बास जफर ने अपनी तस्वीर के साथ सिर्फ बिस्मिल्लाह लिखा है। निर्देशक की ओर से तस्वीर शेयर करने के बाद बॉलीवुड के तमाम सितारे उन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं। अली के लिए यह दोहरी खुशी है। आज ही उनकी वेब सीरिज 'तांडव' का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है।
हालांकि उनकी दुल्हन कौन हैं इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। तस्वीर में दुल्हन का सिर्फ हाथ दिख रहा है। अली की करीबी दोस्त कही जाने वालीं कैटरीना कैफ ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए लिखा है, 'आप दोनों को बधाई।' भारत फिल्म में अली अब्बास के साथ काम करने वाले कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
अली अब्बास जफर की बतौर निर्माता पहली सीरीज ‘तांडव’ का ट्रेलर भी सोमवार को रिलीज हो गया। दिल्ली की सियासत पर बनी इस सीरीज में सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, मोहम्मद जीशान अयूब, तिगमांशू धूलिया आदि मुख्य भूमिकाओँ में हैं। ‘अमर उजाला’ से शादी और ट्रेलर रिलीज की मुबारक बाद पाने के बाद अली अब्बास जफर खुश नजर आए, उन्होंने अमर उजाला पाठकों का भी बधाइयों के लिए शुक्रिया अदा किया।