फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Richa-Ali Fazal Wedding: ऋचा चड्ढा के लगी अली फजल के नाम की हल्दी, देखें खबूसरत तस्वीरें

Sun, 02 Oct 2022 12:33 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 02 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
ali fazal and richa chadha haldi ceremony pics viral on social media
ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : insta/filmfare

अभिनेता अली फजल और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं और इन सबके बीच एक के बाद ए अपडेट्स सामने आ रही हैं। वहीं एक्ट्रेस खुद भी अपने प्री-वेडिंग शूट की तस्वीरें साझा कर रही हैं। अब इसी बीच एक बार फिर से लेटेस्ट तस्वीरें सामने आईं है, जिनमें कपल को शादी की रस्मों के बीच मस्ती-मजाक करते देखा जा सकता है। साथ ही इन फोटोज में उनके करीबी भी नजर आ रहे हैं।

Godfather: 'गॉडफादर’ की रिलीज से पहले चिरंजीवी ने कहा वो पहले भी महसूस कर चुके हैं नार्थ-साउथ का अलगाव

ali fazal and richa chadha haldi ceremony pics viral on social media
ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : insta/filmfare

अली फजल और ऋचा चड्ढा की मेहंदी से लेकर कॉकटेल सेरेमनी तक की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। अब हाल ही में जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, वह उनकी हल्दी सेरेमनी की बताई जा रही हैं। इस तस्वीर में कपल को फूलों के साथ मस्ती भरे अंदाज में देखा जा सकता है।
 

Odd Couples: बॉलीवुड की इन खूबसूरत हसीनाओं के पति नहीं आए लोगों को पसंद, जोड़ियां देख बोले- हूर के साथ लंगूर

ali fazal and richa chadha haldi ceremony pics viral on social media
ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : insta/filmfare

अपनी शादी की रस्मों में जहां ऋचा चड्ढा आइवरी लहंगे में नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी ओर अली व्हाइट आउटफिट में हैं। तस्वीर में ऋचा और अली दोनों के गले में फूलों की माला पड़ी नजर आ रही है। शादी की खुशी दोनों के चेहरे की चमक को दोगुना कर रही है, साथ में उनके करीबी लोग भी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ali fazal and richa chadha haldi ceremony pics viral on social media
ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : insta

ऋचा चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम से भी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें कपल का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है। एक तस्वीर में दोनों एक दूसरी की आंखों में खोए नजर आ रहे हैं तो दूसर तस्वीर में उन्हें रूमानी अंदाज में देखा जा सकता है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Richa Chadha (@therichachadha)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed