फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Odd Couples: बॉलीवुड की इन खूबसूरत हसीनाओं के पति नहीं आए लोगों को पसंद, जोड़ियां देख बोले- हूर के साथ लंगूर

Sat, 01 Oct 2022 11:40 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 01 Oct 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Famous Odd mismatched Couples From Juhi Chawla Jay Sridevi boney kapoor bhumika chawla tulip joshi
श्रीदेवी, भूमिका चावला, जूही चावला - फोटो : social media

सिनेमा जगत अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने सेलेब्स के लिए भी जाना जाता है। बॉलीवुड से हर रोज कुछ न कुछ सुनने मिलता है, जो दर्शकों को अचंभित कर देता है। चाहे फिर वह फिल्म से हो या फिर सितारों की निजी जिंदगी से आजकल बहुत सी बातें लोगों को हैरान कर देती हैं। बहुत सी अजीब बातें होती हैं, कभी दो घोर दुश्मन दोस्त बन जाते हैं तो कभी दो दोस्त दुश्मन। ऐसे ही यहां बहुत सी जोड़ियां भी अजीबो-गरीब बनती हैं। आपने आजतक बॉलीवुड की चर्चित और मेड फॉर ईच अदर वाली जोड़ियों के बारे में सुना होगा। लेकिन आज हम इस आर्टिकल में आपको बॉलीवुड की उन खूबसूरत हसीनाओं के जोड़ीदार से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्हें देख आप खुद सोच में पड़ जाएंगे की आखिर इन हसिनाओं ने इनमें ऐसा क्या देखा। बॉलीवुड की ये हसीनाएं ऐसे लोगों के साथ शादी के बंधन में बंधीं हैं, जो इनके साथ कहीं से कहीं तक भी परफेक्ट नहीं लगते। चलिए जानते हैं बॉलीवुड की इन बेमेल जोड़ियों के बारे में जो वाकई मिसमैच्ड लगती हैं।

Bollywood Famous Odd mismatched Couples From Juhi Chawla Jay Sridevi boney kapoor bhumika chawla tulip joshi
जूही चावला-जय मेहता - फोटो : social media

जूही चावला-जय मेहता
जूही चावला अपने जमाने की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल थीं। बॉलीवुड में अभिनेत्री ने एक अलग ही मुकाम हासिल किया। शाहरुख से लेकर सिनेमा जगत के बेहतरीन सुपरस्टार्स के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस करने वाली जूही चावला ने रियल लाइफ में बॉलीवुड से कोसो दूर रहने वाले एक बिजनेसमैन से शादी की। जूही ने एक इंडियन बिजनेसमैन जय मेहता से शादी की है, जो उनसे उम्र में सात साल बड़े हैं। आज उनके दो बच्चें हैं, लेकिन जब जूही और जय की शादी हुई थी तब लोगों के लिए इस बात पर विश्वास कर पाना बहुत मुश्किल था कि उन्होंने जय से शादी की है। बॉलीवुड की चुलबुली हसीना जूही चावला के पति जय मेहता भी उनकी खूबसूरती के सामने फीके नजर आते हैं। 
Bigg Boss 16: 15 साल की उम्र में जेल से यौन शोषण के आरोपों तक, कंट्रोवर्सी किंग कहे जाते हैं साजिद खान

Bollywood Famous Odd mismatched Couples From Juhi Chawla Jay Sridevi boney kapoor bhumika chawla tulip joshi
श्रीदेवी-बोनी कपूर - फोटो : social media

श्रीदेवी-बोनी कपूर
बॉलीवुड की 'चांदनी' यानी अभिनेत्री श्रीदेवी ने जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी की थी। दोनों की मुलाकात  'मिस्टर इंडिया' के सेट पर हुई। बोनी कपूर इस फिल्म के प्रोड्यूसर थे। इस दौरान श्रीदेवी और मिथुन के अफेयर की चर्चा जोरों पर थी। लेकिन मिथुन के शादी शुदा होने के कारण दोनों के बीच दूरियां आती गई और इसी दौरान बोनी श्रीदेवी के करीब आए। आपको बता दें बोनी कपूर भी शादीशुदा थे, लेकिन श्रीदेवी से शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी मोना को तलाक दे दिया। दोनों की शादी पर उस समय खूब बवाल हुआ था। 
Bigg Boss 16: डॉक्टर बनते-बनते अभिनेत्री बन गईं सौंदर्या, ओटीटी से लेकर बड़े पर्दे तक कर चुकी हैं धमाका

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Famous Odd mismatched Couples From Juhi Chawla Jay Sridevi boney kapoor bhumika chawla tulip joshi
भूमिका चावला- भरत ठाकुर - फोटो : social media

भूमिका चावला- भरत ठाकुर 
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस कर इंडस्ट्री में लोकप्रियता हासिल करने वाली भूमिका चावला का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म 'तेरे नाम' से पॉपुलर हुईं  भूमिका चावला ने साल 2007 में भरत ठाकुर से हुई थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि दोनों की शादी अरेंज नहीं बल्कि ल मैरिज थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें भूमिका चावला के पति एक योगा टीचर है। इन दोनों का एक बेटा भी है। जहां भूमिका चावला बहुत ही खूबसूरत लगती हैं, वहीं भरत उनके सामने कहीं नहीं ठहरते।
Vikram Vedha Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन भी सुस्त रही विक्रम वेधा की रफ्तार, सिर्फ इतनी हुई कमाई

विज्ञापन
Bollywood Famous Odd mismatched Couples From Juhi Chawla Jay Sridevi boney kapoor bhumika chawla tulip joshi
रवीना टंडन- अनिल थडानी - फोटो : social media

रवीना टंडन- अनिल थडानी 
एक समय ऐसा था जब रवीना टंडन बॉलीवुड के फैंस की पहली पसंद बन गई थीं। लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने थे। बॉलीवुड की 'मस्त-मस्त गर्ल' रवीना टंडन के लव अफेयर्स काफी चर्चा में रहे। अजय के साथ उनका अफेयर चर्चा में रहा तो अक्षय कुमार से उनकी सगाई तक हो चुकी थी, पर शादी से पहले ही यह रिश्ता टूट गया। लेकिन शादी करने के बाद रवीना टंडन फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गईं। लेकिन उनकी शादी साल 2004 में अनिल थडानी से हुई थी। 22 फरवरी को इन दोनों ने उदयपुर राजस्थान के जग मंदिर पैलेस में शादी की थी। अनिल थडानी एक फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर हैं। इन दोनों के दो बच्चे हैं। रवीना आज भी बहुत से लोगों के दिलों की धड़कनों को बढ़ा सकती हैं लेकिन उनके पति के साथ उनकी जोड़ी मिसमैच्ड लगती है।
Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में हुई बंद हुए अब्दू रोजिक, दुनिया के सबसे छोटे सिंगर ने सलमान के साथ की मस्ती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed