फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mirzapur: 'मिर्जापुर' फिल्म को लेकर गुड्डू भैया को है शंका, जानें क्यों अली फजल को ये लगता है चुनौतीपूर्ण

Tue, 19 Nov 2024 08:43 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 19 Nov 2024 08:43 PM IST
सार

Mirzapur Movie: अली फजल की बेहद लोकप्रिय सीरीज 'मिर्जापुर' को फिल्म के प्रारूप में ढालने का एलान कर दिया गया है, जिसे लेकर अब अभिनेता ने शंका जताते हुए कहा है कि उनके किरदार को एक फिल्म में ढाल पाना बड़ी चुनौती होगी। 

विज्ञापन
Ali Fazal Said he is not sure about complete portrayal his character Guddu Bhaiyya in  Mirzapur Film of Farha
मिर्जापुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'मिर्जापुर' अमेजन प्राइम वीडियो की बेहद लोकप्रिय और सफल वेब सीरीज है। हाल में इस पर फिल्म बनाने की घोषणा की गई है, जिसके बाद से फैंस अपने पसंदीदा किरदारों को फिल्मी पर्दे पर देखने के लिए काफी बेकरार हैं। हाल में ही इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू के दौरान सीरीज में गुड्डू भैया के किरदार में नजर आए अभिनेता अली फजल ने इसे लेकर बात की है। उन्होंने अपने किरदार की फिल्मी रुपांतरण पर संदेह जताते हुए कहा कि वह पूरी तरह से निश्चित नहीं है कि एक फिल्म के अंदर किस तरह से उनके इस किरदार को समाया जा सकेगा। 

Ali Fazal Said he is not sure about complete portrayal his character Guddu Bhaiyya in  Mirzapur Film of Farha
अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम @alifazal9

एक फिल्म के अंदर गुड्डू पंडित को ढालने को लेकर निश्चित नहीं हैं अली
अभिनेता ने 'मिर्जापुर' फिल्म को लेकर कहा कि अब तीनों सीजन की चीजों को नए प्रारूप में ढाल कर एक फिल्म के अंदर लाना काफी चुनौती भरा होगा। उन्होंने कहा कि वो इसे लेकर पूरी तरह से निश्चित नहीं हैं। उन्होंने कहा, " यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि कहानी इस नए प्रारूप में कैसे सामने आती है।" उन्होंने फिल्म को लेकर उत्सुकता जताते हुए कहा कि यह टीम के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस दौरान उन्होंने लोकप्रिय हॉलीवुड सीरीज पीकी ब्लाइंडर्स का जिक्र करते हुए कहा कि लगभग उस समय ही इस शो को भी फिल्म के रूप में रूपांतरित करने की घोषणा की गई थी। 

Ali Fazal Said he is not sure about complete portrayal his character Guddu Bhaiyya in  Mirzapur Film of Farha
अली फजल - फोटो : मिर्जापुर इंस्टाग्राम

बडे़ पर्दे पर तीनों सीजन की कहानी को फिट करना होगी चुनौती
अपने किरदार को लेकर बात करते हुए अली फजल ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं है कि उनकी भूमिका को और कितना आगे बढ़ाया जा सकता है, यह देखते हुए कि कई पहलुओं पर पहले ही काम किया जा चुका है। अभिनेता ने यह भी चर्चा की कि निर्माताओं के लिए उनके इतने बड़े किरदार को पर्दे पर फिट करना काफी चुनौतीपूर्ण होगा। अभिनेता ने कहा, "अब लक्ष्य तीनों सीजन की कहानी को एक या दो घंटे के संक्षिप्त सिनेमाई अनुभव में बदलना है, जो काफी चुनौतीपूर्ण है। यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि कहानी इस नए प्रारूप में कैसे सामने आती है।"
Bollywood Singer: दिलजीत दोसांझ से लेकर अरिजीत सिंह तक, कॉन्सर्ट को लेकर विवादों में रहे ये बॉलीवुड गायक

विज्ञापन
विज्ञापन
Ali Fazal Said he is not sure about complete portrayal his character Guddu Bhaiyya in  Mirzapur Film of Farha
फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम

फरहान अख्तर ने वीडियो साझा कर दी थी जानकारी
हाल ही में, निर्माताओं द्वारा मिर्जापुर फिल्म की घोषणा करते हुए पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु और अभिषेक बनर्जी की झलक दिखाई गई थी। फरहान अख्तर द्वारा साझा किए गए इस वीडियो जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि 'मिर्जापुर: द फिल्म' साल 2026 में सिनेमाघरों में आएगी। फरहान ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "अब भौकाल भी बड़ा होगा और पर्दा भी। मिर्जापुर द फिल्म, जल्द ही आ रही है।" 

View this post on Instagram

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)



Allu Arjun: अल्लू अर्जुन के बेटे को पसंद आया एनिमल में रणबीर कपूर का किरदार, अयान अल्लू को लेकर कही ऐसी बातें

विज्ञापन
Ali Fazal Said he is not sure about complete portrayal his character Guddu Bhaiyya in  Mirzapur Film of Farha
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan

ऋतिक रोशन के कालीन भैया के किरदार में नजर आने की है अफवाह
फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसे लेकर अफवाहों को दौर भी शुरू हो गया है। ऐसी ही एक अफवाह में कहा जा रहा है कि मिर्जापुर फिल्म में कालीन भैया की भूमिका में पंकज त्रिपाठी की जगह ऋतिक रोशन को लिया जाएगा। यह फिल्म मिर्जापुर की दुनिया में और गहराई से उतरेगी, जिसके तहत इसके मूल किरदार अपनी लोकप्रिय भूमिकाओं को दोबारार से निभाते हुए नजर आएंगे। बताते चलें कि मिर्जापुर: द फिल्म को अमेजन एमजीएम स्टूडियो और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा समर्थित किया गया है। वहीं, फिल्म का निर्माण पुनीत कृष्णा ने किया है और गुरमीत सिंह इसका निर्देशन करने वाले हैं। 
Vishwambhara: इस बात के लिए चिरंजीवी की 'विश्वंभरा' पर हो रही है खूब चर्चा, जानें जापान से क्या है कनेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed