फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ा हो गया है आमिर खान का ऑनस्क्रीन बेटा, ऋतिक रोशन के साथ अब करेगा ऐसा काम

Sun, 20 May 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 20 May 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
ali haji will be seen in hrithik roshan upcoming film super 30

बालीवुड की मशहूर फिल्म 'फना' में आमिर खान और काजोल के बेटे का रोल निभाने वाले चाइल्ड एक्टर अली हाजी अब फिर से अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने को तैयार हो गए हैं। हालांकि अली अब बड़े हो चुके हैं और उन्हें एक बड़ी फिल्म में सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ काम करने का मौका मिला है। जी हां, अली हाजी ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म 'सुपर 30' में नजर आएंगे। आपको बता दें कि फिल्म 'सुपर 30' में ऋतिक रोशन गणितज्ञ आनंद कुमार के रोल में नजर आने वाले हैं। 

ali haji will be seen in hrithik roshan upcoming film super 30

अली ने बताया- 'मैं फिल्म में बिहार के एक प्रभावशाली परिवार का अमीर लड़का बना हूं जो आईआईटी में पढ़ना चाहता है। मैं किसी बड़ी कोचिंग में जाने के बजाय चाहता हूं कि मुझे एंट्रेंस एग्जाम के लिए आनंद कुमार ही तैयार करें। मैं मुंबई में 5 दिनों से शूटिंग कर रहा हूं और अपने बचपन के आइडल ऋतिक रोशन के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।' 

ali haji will be seen in hrithik roshan upcoming film super 30

फिल्म 'फना' की शूटिंग के दौरान मुंबई के एक स्टूडियो में ऋतिक के साथ हुई अपनी मुलाकात को याद करते हुए अली ने बताया- 'मैं वहां पढ़ने और लुक टेस्ट के लिए गया था। ऋतिक वहां बेसमेंट में फिल्म धूम 2 के एक गाने की रिहर्सल कर रहे थे। मैं वहां गया और उन्हें बधाई दी। उन्हें तब नहीं पता था कि मैं आमिर और काजोल के बेटे का रोल निभा रहा हूं। मैंने हाल ही में उन्हें इस बारे में बताया और उसे याद कर वह सरप्राइज हो गए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
ali haji will be seen in hrithik roshan upcoming film super 30

अली ने एक गाने के सीक्वेंस के साथ फिल्म के शूटिंग की शुरुआत की है और ऋतिक के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर वह बिल्कुल तैयार हैं। उन्होंने कहा, 'मैं ठीक तरीके से भोजपुरी भाषा बोलूं, इसके लिए एक सप्ताह तक उन्होंने इसकी क्लासेज ली हैं। मैं खुश हूं कि यह फिल्म एक रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित है।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed