{"_id":"5affef724f1c1bd5408b6733","slug":"karan-johar-film-clash-with-salman-khan-race-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान की 'रेस 3' को टक्कर देंगे करण जौहर, एक ही दिन रिलीज करेंगे फिल्म ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान की 'रेस 3' को टक्कर देंगे करण जौहर, एक ही दिन रिलीज करेंगे फिल्म
Sun, 20 May 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 20 May 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
race 3
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं है। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा शायद ही ऐसा कोई हो जो सलमान खान से टक्कर ले लेकिन फिल्म मेकर करण जौहर ऐसा करने जा रहे हैं। जी हां, करण जौहर ये जोखिम उठाने के लिए तैयार हैं।
2 of 5
Karan Johar
दरअसल, 15 जून को सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' के साथ ही 'लस्ट स्टोरीज' भी रिलीज हो रही है। इस फिल्म के एक निर्माता करण जौहर भी हैं और उनका कहना है कि शायद वह भी 15 जून को सलमान खान की ही फिल्म देखने सिनेमाहॉल में पहुंचें।
3 of 5
Karan johar
अपनी आगामी फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' की रिलीज की तैयारी कर रहे करण जौहर ने शुक्रवार को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान ये बात कही। ट्रेलर लॉन्च के दौरान भूमि पेडनेकर, संजय कपूर, जोया अख्तर, जयदीप अहलावत, दिबाकर बनर्जी, निर्माता रोनी स्क्रूवाला और आशी दुआ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
KARAN JOHAR
करण जौहर से सवाल पूछा गया कि क्या 'लस्ट स्टोरीज' में 15 जून को सलमान खान की फिल्म 'रेस-3' से मुकाबला करने का दमखम है तो उन्होंने कहा, 'बिल्कुल नहीं। सलमान खान एक अलग मंच पर हैं। वो मुख्यधारा सिनेमा के उस्ताद हैं।' करण ने कहा कि 'रेस-3' एक बड़ी फिल्म साबित होने जा रही है। हम उनसे मुकाबला नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
karan johar
करण जौहर ने कहा, 'हम बेहद खुश चार फिल्मकार हैं, जिन्होंने एक छोटी सी फिल्म बनाई है, जिसके लिए हम नेटफ्लिक्स के आभारी हैं। मैं 15 जून को शायद 'लस्ट स्टोरीज' के बजाय 'रेस-3' देखने जाऊं'। 'लस्ट स्टोरीज' में 4 शॉर्ट फिल्में शामिल हैं। उनमें से हर एक का निर्देशन करण जौहर, जोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी और अनुराग कश्यप ने किया है। फिल्म 15 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।