फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Love Story: बचपन से ही रणबीर कपूर की दीवानी थीं 'रॉकी' की 'रानी', बेहद दिलचस्प है दोनों की अजब-गजब प्रेम कहानी

Fri, 04 Aug 2023 04:06 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 04 Aug 2023 04:06 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt and ranbir kapoor love story know actress got married with her childhood crush and couple love lif
आलिया भट्ट रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

कहते हैं बचपन का प्यार सबकी जिंदगी में बेहद खास होता है। हम सबके लाइफ में कभी न कभी ऐसा जरुर हुआ है कि किसी को देखने ही हम पहली नजर में ही उस शख्स को अपना दिल दे बैठते हैं। सुनने और कहने में यह काफी फिल्मी लगता है। मगर बचपन का प्यार या क्रश हमें ताउम्र याद रहता है। बचपन के इस इश्क वाले लव को हम हर पल जीते हैं। कभी अकेल में बैठकर उन पलों को याद कर मुस्कुराते हैं, तो कभी उन लम्हों को दोबारा से जीना चाहते हैं। मगर बात तो तब और खास बन जाती है, जब आपका बचपन का प्यार आपका जीवनसाथी बन जाए, जिस शख्स के साथ आप अपनी पूरी जिंदगी बिताने का ख्वाब देख रहे थे वो सच हो जाए और आपको अपने सपनों का राजकुमार मिल जाए। क्यों है न एकदम परियों की कहानी जैसी, जो हम अक्सर किताबों में पढ़ा करते थे। हांलाकि, बॉलावुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर की लव स्टोरी भी कुछ ऐसी ही है।

Alia Bhatt and ranbir kapoor love story know actress got married with her childhood crush and couple love lif
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

जी हां, साल 2012 में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से सिनेमा की दुनिया में कदम रखने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट को बचपन से ही इंडस्ट्री के हैंडसम हंक रणबीर कपूर पर क्रश था। लाखों लड़कियां एक्टर के धासूं स्टाइल और गुड लुक्स की दीवानी हैं, जिनमें से एक आलिया भट्ट भी थीं। एक्ट्रेस बनने के अलावा आलिया ने एक और सपना देखा था, जो किसी बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्म की कहानी से कम नहीं था। वह सपना था अपने बचपन के प्यार रणबीर कपूर से शादी करने का, जो आखिरकार सच हुआ।

Alia Bhatt and ranbir kapoor love story know actress got married with her childhood crush and couple love lif
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साल 2013 में करण जौहर के पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' में आलिया ने अपने बचपन के प्यार यानी रणबीर कपूर से पहली मुलाकात का किस्सा सुनाया कहा था। उन्होंने बताया था कि कैस 'ब्लैक' के सेट पर वह रणबीर कपूर को देख पहली ही नजर में उनकी दीवानी हो गई थीं। उस लम्हें से ही रणबीर ने आलिया के दिल में अपनी एक खास जगह बना ली थी। बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी साझा किया था कि वह अभिनेता से शादी करना चाहती हैं। मगर उस समय रणबीर बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ के साथ इश्क फरमा रहे थे। मगर कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

आलिया भट्ट- रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कई लोगों को लगता है कि आलिया और रणबीर की प्रेम कहानी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के दौरान शुरू हुई थी। मगर ऐसा नहीं है 'रॉकी' की इस 'रानी' की 'अजब प्रेम की गजब कहानी' की शुरुआत तो काफी पहले हो गई थी। साल 2018 में दोनों बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी में एक साथ नजर आए थे, जिससे बाद से खबरों के बाजार में दोनों के इश्क के किस्से आने शुरू हो गए। सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed