पूरी दुनिया में छह लाख से अधिक कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं भारत में ये संख्या करीब 1029 तक पहुंच गई है। कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 अप्रैल तक देश के लॉकडाउन के आदेश दिए थे। जिसके बाद से ही आम लोगों के साथ ही साथ सितारों को भी घर पर रहने की हिदायत दी गई है। हालांकि इस लॉकडाउन के बीच रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ वक्त बिताते नजर आ रहे हैं।
लॉकडाउन के बीच ऐसे एक साथ नजर आए रणबीर- आलिया, ब्रेकअप की खबरें साबित हुईं अफवाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल 28 मार्च को इंस्टाग्राम पर विरल भियानी ने एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में रणबीर- आलिया के साथ उनका कुत्ता भी नजर आ रहा है। वहीं आलिया-रणबीर के कपड़ों को देखकर ऐसा महसूस हो रहा है कि ये वीडियो जिम के पहले या बाद का है। ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
वैसे बता दें कि आलिया और रणबीर का नाम अक्सर एक साथ लिया जाता है। कई बार ऐसी खबरें सामने आई हैं कि रणबीर और आलिया एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं आलिया कई बार सार्वजनिक रूप से रणबीर को आई लव यू भी कह चुकी हैं। हालांकि अब दोनों रिलेशनशिप में हैं या नहीं, इसकी पुष्टि दोनों में से किसी भी सितारे ने नहीं की है।
View this post on Instagram
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
याद दिला दें कि कुछ वक्त पहले ही ऐसी खबरें सामने आई थीं कि रणबीर और आलिया का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन इस बीच की आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करके सभी खबरों को अफवाह करार दे दिया था। आलिया ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी, जिसको रणबीर कपूर ने क्लिक किया था।वहीं इस वीडियो के सामने आने से एक बार फिर साबित हो गया है कि रणबीर और आलिया के बीच सब ठीक है।
View this post on Instagram
A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on
बात रणबीर और आलिया के फिल्मी करियर की करें तो दोनों जल्दी ही साथ में फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम किरदारों में दिखेंगे। बता दें कि फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी हैं।