फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिहाड़ी मजदूरों की मदद करेंगे सलमान खान और पीएम मोदी ने की अक्षय कुमार की तारीफ, पांच खबरें

Sun, 29 Mar 2020 04:02 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 29 Mar 2020 04:02 AM IST
विज्ञापन
salman Khan help To Daily Wage Cine Workers and PM Narendra Modi praises Akshay Kumar entertainment news
Bollywood - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस को बढ़ते कहर को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को देश में 21 दिनों के लिए संपूर्ण लॉकडाउन का एलान कर दिया था। इस एलान के बाद सबसे ज्यादा समस्या दिहाड़ी मजदूरों को रही है। देश की राजधानी दिल्ली से कई लोग पलायन कर रहे हैं। शनिवार को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से दान देने की अपील की। अक्षय कुमार ने पीएम की इस अपील के बाद 25 करोड़ रुपये का दान दिया। इधर लोग लगातार सोशल मीडिया के जरिए ये कह रहे हैं कि अभी तक सलमान खान और शाहरुख खान जैसे बड़े अभिनेताओं की तरफ से किसी तरह की मदद का एलान नहीं किया गया है।





#LadengeCoronaSe: सलमान खान ने बढ़ाया मदद का हाथ, दिहाड़ी मजदूरों के लिए करेंगे ये काम

salman Khan help To Daily Wage Cine Workers and PM Narendra Modi praises Akshay Kumar entertainment news
Bollywood - फोटो : Social Media

पूरा देश इस समय कोरोना वायरस जैसी महामारी से जूझ रहा है। इस वायरस की वजह से देश के हालात बिगड़ रहे हैं। ऐसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड)' के नाम से एक सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट बनाया गया है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कोष में लोगों से दान देने की अपील की। बॉलीवुड के कई सितारों ने इस मुहिम के तहत सहायता राशि देने का एलान किया है। 

अक्षय कुमार के बाद मदद के लिए आगे आए वरुण धवन, गुरु रंधावा और रवि किशन भी देंगे इतने रुपये

salman Khan help To Daily Wage Cine Workers and PM Narendra Modi praises Akshay Kumar entertainment news
kamal haasan - फोटो : Social Media

चीन से फैले कोरोना वायरस ने भारत को भी अपना शिकार बना लिया है। इस वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 850 के पार हो गई हैं। वहीं अब तक 18 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। कोरोना वायरस का शिकार हुए लोगों की मदद के लिए कई फिल्मी सितारे भी आगे आ रहे हैं। अब तक कई कलाकारों ने कोरोना संक्रमित लोगों को आर्थित मदद दी है। वहीं साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कमल हासन ने तो कोरोना वायरस के पीड़ित लोगों के लिए अपने घर को अस्पताल बनाने की पेशकश की है, लेकिन सरकार ने उन्हें ही क्वारंटाइन का नोटिस भेज दिया। 

Coronavirus: विदेश यात्रा करने पर सरकार ने कमल हासन को भेजा नोटिस, अभिनेता ने बताई सच्चाई तो मांगनी पड़ी माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
salman Khan help To Daily Wage Cine Workers and PM Narendra Modi praises Akshay Kumar entertainment news
Jagdeep - फोटो : Social Media

एक दौर था जब फिल्मों में कॉमेडियन्स (हास्य अभिनेता) की जगह हीरो के बराबर ही समझी जाती है। जहां फिल्म कमजोर पड़ती, वहीं ये अपना जलवा बिखेरना शुरु कर देते थे। कई फिल्में तो सिर्फ इन्हीं की वजह से चलती थीं। पर्दे पर इनकी एंट्री होते ही दर्शक तालियां पीटना शुरू कर देते थे। लेकिन वक्त से साथ फिल्मों से इनका रोल खत्म होता गया। ऐसे ही एक कॉमेडियन का नाम है जगदीप। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भी जगदीप की एक्टिंग की तारीफ की थी। 

इस अभिनेता की एक्टिंग देख इतना खुश हुए थे पंडित नेहरू, दे दिया था गोल्ड मेडल

विज्ञापन
salman Khan help To Daily Wage Cine Workers and PM Narendra Modi praises Akshay Kumar entertainment news
PM Modi And Akshay Kumar - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस भारत में अपने पैर पसारने की कोशिश कर रहा है। देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 918 हो गई है। वहीं इस खतरनाक वायरस की वजह से अब तक 19 लोगों की मौत भी हो चुकी है। कोरोना के कहर को रोकने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। इस वजह से देश के दिहाड़ी मजदूरों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से पीएम केयर्स फंड में सहयोग देने की अपील की। जिसके बाद अभिनेता अक्षय कुमार ने इसमें 25 करोड़ रुपये की मदद देने का एलान किया।

अक्षय कुमार की 25 करोड़ रुपये की मदद के बाद आया पीएम मोदी का रिएक्शन, कही ये बड़ी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed