{"_id":"5e7fc9558ebc3e6fbd569362","slug":"bollywood-actor-jagdeep-birthday-when-jawahar-lal-nehru-has-gifted-gold-medal-soorma-bhopali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस अभिनेता की एक्टिंग देख इतना खुश हुए थे पंडित नेहरू, दे दिया था गोल्ड मेडल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस अभिनेता की एक्टिंग देख इतना खुश हुए थे पंडित नेहरू, दे दिया था गोल्ड मेडल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 29 Mar 2020 03:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Jagdeep
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक दौर था जब फिल्मों में कॉमेडियन्स (हास्य अभिनेता) की जगह हीरो के बराबर ही समझी जाती है। जहां फिल्म कमजोर पड़ती, वहीं ये अपना जलवा बिखेरना शुरु कर देते थे। कई फिल्में तो सिर्फ इन्हीं की वजह से चलती थीं। पर्दे पर इनकी एंट्री होते ही दर्शक तालियां पीटना शुरू कर देते थे। लेकिन वक्त से साथ फिल्मों से इनका रोल खत्म होता गया। ऐसे ही एक कॉमेडियन का नाम है जगदीप। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भी जगदीप की एक्टिंग की तारीफ की थी।
2 of 4
Jagdeep in Sholay film
- फोटो : file photo
जगदीप का जन्म 29 मार्च 1939 को हुआ था। उन्होंने 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। सबसे ज्यादा तारीफ फिल्म 'शोले' में निभाए गए उनके किरदार सूरमा भोपाली की होती है। जगदीप ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत 1951 में बी आर चोपड़ा की फिल्म 'अफसाना' से की थी। इस फिल्म में जगदीप ने बतौर बाल कलाकार काम किया था। इसके बाद कई फिल्मों में नजर आए।
3 of 4
Jagdeep
- फोटो : twitter
'अब दिल्ली दूर नहीं', 'मुन्ना', 'आर पार', 'दो बीगा जमीन' और 'हम पंछी एक डाल के' के बाद जगदीप की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई थी कि उन्हें मुख्य अभिनेता के तौर पर फिल्मों में काम मिलने लगा। इस फिल्म में उनके अभिनय को देखकर पंडित नेहरू इतने खुश हुए कि उन्होंने जगदीप को गोल्ड मेडल दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Jagdeep
- फोटो : twitter
जगदीप ने 'ब्रह्माचारी' फिल्म से बतौर कॉमेडियन खुद को स्थापित कर लिया। इसके अलावा 'फिर वही बात', 'पुराना मंदिर', 'खूनी पंजा', 'काली घटा', 'सुरक्षा', 'स्वर्ग नरक', 'कुर्बानी', 'शहंशाह' जैसी कई फिल्मों में वो नजर आए। बतौर कॉमेडियन जगदीप ने सिनेमाजगत में कुछ ऐसे किरदार निभाए जो आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। इन किरदारों में एक तो 'शोले' फिल्म का सूरमा भोपाली तो वहीं दूसरा' अंदाज अपना अपना' फिल्म में सलमान खान के पिता का रोल है। यह फिल्म साल 1994 में आई थी जिसमें जगदीप ने बांकेलाल भोपाली का किरदार निभाया था। आखिरी बार जगदीप साल 2012 में 'गली गली चोर है' फिल्म में नजर आए थे। जगदीप को बीते साल आइफा में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।