फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार के बाद मदद के लिए आगे आए वरुण धवन, गुरु रंधावा और रवि किशन भी देंगे इतने रुपये

Sun, 29 Mar 2020 02:51 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 29 Mar 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
after akshay kumar varun dhawan guru randhawa and ravi kishan Donated huge amount To PM CARES Fund
Bollywood - फोटो : Social Media

पूरा देश इस समय कोरोना वायरस जैसी महामारी से जूझ रहा है। इस वायरस की वजह से देश के हालात बिगड़ रहे हैं। ऐसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड)' के नाम से एक सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट बनाया गया है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कोष में लोगों से दान देने की अपील की। बॉलीवुड के कई सितारों ने इस मुहिम के तहत सहायता राशि देने का एलान किया है। 

after akshay kumar varun dhawan guru randhawa and ravi kishan Donated huge amount To PM CARES Fund
varun dhawan - फोटो : social media

अभिनेता अक्षय कुमार पहले ही 25 करोड़ रुपये देने का एलान कर चुके हैं। उनके बाद अब वरुण धवन ने इस मुश्किल समय में मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। वरुण ने 55 लाख रुपये देने की घोषणा की है। इस धनरााशि में उन्होंने 25 लाख रुपये महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड और 30 लाख रुपये पीएम केयर्स फंड में दिए हैं। 

after akshay kumar varun dhawan guru randhawa and ravi kishan Donated huge amount To PM CARES Fund
Varun Dhawan - फोटो : Instagram

वरुण धवन ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'मैं महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख रुपये के सहयोग की घोषणा करता हूं। सर हम सब आपके साथ हैं।' एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'मैं पीएम केयर्स फंड में 30 लाख के सहयोग की घोषणा करता हूं। हम इस से जीत जरूर पाएंगे। देश है तो हम हैं।'
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
after akshay kumar varun dhawan guru randhawa and ravi kishan Donated huge amount To PM CARES Fund
Guru Randhawa - फोटो : Social Media

वरुण धवन के बाद गायक गुरु रंधावा ने भी 20 लाख रुपये का मदद देने का एलान कर दिया। उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं अपनी बचत से 20 लाख रुपये का योगदान दे रहा हूं। आइए एक-दूसरे की सहायता करें। मैंने अपने शो और गानों के जरिए पैसा कमाया है, जो आप सभी ने टिकट खरीदे हैं। इसलिए यहां मेरा योगदान है। जय हिंद।'
 

विज्ञापन
after akshay kumar varun dhawan guru randhawa and ravi kishan Donated huge amount To PM CARES Fund
सदर सांसद रवि किशन (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

सांसद और अभिनेता रवि किशन ने भी एक करोड़ रुपये देने की घोषण की है। इसके अलावा वो अपनी एक महीने की सैलरी भी दान देने की घोषणा कर चुके हैं। इतना ही नहीं रवि किशन इससे भी अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में सांसद निधि से 50 लाख रुपए की मदद दे चुके हैं। ताकि उनके क्षेत्र की जनता की रक्षा हेतु जरूरी उपकरण और दवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। 

25 करोड़ रुपये की मदद के एलान पर आया ट्विकंल खन्ना का रिएक्शन, पति अक्षय को लेकर कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed