फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गंगूबाई का फिल्मसिटी में लगा करोड़ों का सेट खतरे में, मॉनसून से पहले शूटिंग शुरू होने के आसार कम

Fri, 17 Apr 2020 05:42 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Fri, 17 Apr 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt and Sanjay Leela Bhansali film Gangubai Kathiawadi set   in danger due to lockdown and monsoon
Gangubai Kathiawadi - फोटो : amar ujala mumbai

लॉकडाउन के चलते सभी फिल्मों की शूटिंग अगले निर्देश दिए जाने तक रोक दी गई है। करीब महीने भर से मुंबई, गोरेगांव की फिल्मसिटी भी सन्नाटे में है। फिल्मकार संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का एक भव्य सेट भी फिल्मसिटी में सूना पड़ा हुआ है। फिल्म की शूटिंग अपनी रफ्तार पकड़ने ही वाली थी कि उससे पहले शूटिंग स्थगित कर दी गई।

Alia Bhatt and Sanjay Leela Bhansali film Gangubai Kathiawadi set   in danger due to lockdown and monsoon
sanjay leela bhansali - फोटो : file photo

फिल्म से जुड़ी नई अपडेट के अनुसार आलिया भट्ट के लिए तैयार किए गए करीब छह करोड़ के इस सेट को बिना शूट खत्म किए ही तोड़ा जा सकता है। जानकारी के अनुसार मौजूद परिस्थिति को देखते हुए जल्द हालात सामान्य होने की गुजांइश कम ही मालूम होती है। महाराष्ट्र और आसपास के इलाकों में मॉनसून मई महीने से ही सक्रिय होना शुरू हो जाता है। ऐसे में शूटिंग करना बिल्कुल भी मुमकिन नहीं होगा। ऐसे में सेट को तोड़ने के सिवाय कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

Alia Bhatt and Sanjay Leela Bhansali film Gangubai Kathiawadi set   in danger due to lockdown and monsoon
Alia Bhatt, Sanjay Leela Bhansali - फोटो : social media

भंसाली के फिल्मों के सेट हमेशा से ही अपनी भव्यता के लिए जाने जाते हैं। यह उनकी फिल्म का मजबूत पक्ष होता है इस वजह से वह इन सेट्स के निर्माण में पानी की तरह पैसा बहाते हैं। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए भी 1950-60 के दौर के कमाठीपुरा को रिक्रिएट किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt and Sanjay Leela Bhansali film Gangubai Kathiawadi set   in danger due to lockdown and monsoon
आलिया भट्ट और गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

इस सेट को करीब छह करोड़ रुपये के बजट से बनाया गया लेकिन मानसून से पहले किसी भी हालात में सेट को हटाना ही पड़ेगा। संजय लीला भंसाली से जब इस बारे में संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनके आधिकारिक प्रवक्ता ने इस बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी देने से मना कर दिया। 

विज्ञापन
Alia Bhatt and Sanjay Leela Bhansali film Gangubai Kathiawadi set   in danger due to lockdown and monsoon
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि अभी प्रोडक्शन के स्तर पर इसपर किसी भी तरह की चर्चा नहीं हुई है इसलिए इस बारे में कोई भी बयान नहीं दिया जा सकता है। हम सभी हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं। भविष्य में अगर फिल्म से जुड़ा कोई अपडेट होता है तो इस बारे में सूचित किया जाएगा।

पढ़ें: कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी के बेटे ने लॉकडाउन में रचाई शादी, रवीना बोलीं- 'बाकी लोग इस संकट की घड़ी में...'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed