फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के खिलाफ जंग में आगे आए इस अभिनेत्री के पति, क्वारंटीन सेंटर के लिए बीएमसी को दिया अपना होटल

Fri, 17 Apr 2020 05:22 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 17 Apr 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
Ayesha Takia Husband Farhan Azmi offer their Mumbai hotel to BMC
सलमान खान और पति फरहान के साथ आयशा टाकिया - फोटो : सोशल मीडिया

पूरे देश में कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। देश में अभी तक कुल 13387 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए सरकार के साथ ही साथ सितारे भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। ऐसे में अब सलमान खान (Salman Khan) की एक अभिनेत्री और उनके पति भी मदद के लिए आगे आए हैं। 

Ayesha Takia Husband Farhan Azmi offer their Mumbai hotel to BMC
सलमान खान और आयशा टाकिया - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल फिल्म वांटेड (Wanted) में काम कर चुकीं अभिनेत्री आयशा टाकिया (Ayesha Takia) के पति फरहान आजमी (Farhan Azmi) मदद के लिए आगे आए हैं। फरहान आजमी ने बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) को अपना गल्फ होटल क्वारंटीन सेंटर के रूप में इस्तेमाल करने के लिए दिया है।  

Ayesha Takia Husband Farhan Azmi offer their Mumbai hotel to BMC
Ayesha Takia

इस बात की जानकारी खुद फरहान ने सोशल मीडिया पर दी है। फराहन ने सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए लिखा, 'गल्फ होटल एक स्टैंडिंग ओवेशन का हकदार है क्योंकि यह हर बार मुसीबत के समय काम आता है। 1993 के दौरान हुए दंगे में धारावी, प्रतीक्षा नगर और दूसरे क्षेत्र के लोग यहां ठहरे और आज कोरोना के संकट के समय यह उनके काम आ रहा है जो हमें बचा रहे हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Gulf Hotel deserves a standing ovation for stepping up each time during times of crisis. From sheltering the riot victims during 1993 Mumbai riots from Dharavi, Pratiksha Nagar & several other areas of #mumbai till this day during #covid_19 #lockdown providing protection to those protecting US, @mumbai.police_ 🙏🏼♥️

A post shared by Abu Farhan Azmi (@abufarhanazmi) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayesha Takia Husband Farhan Azmi offer their Mumbai hotel to BMC
Ayesha Takia

फरहान का ये होटल साउथ मुंबई में स्थित है। फरहान की इस मदद को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं याद दिला दें कि हाल ही में फरहान ने जरूरतमंदों को कुछ राहत सामग्री भी पहुंचाई थी। बता दें कि साल 2009 में फरहान और आयशा टाकिया की शादी हुई थी।

विज्ञापन
Ayesha Takia Husband Farhan Azmi offer their Mumbai hotel to BMC
ayesha takia

बात आयशा टाकिया के फिल्मी करियर की करें तो लंबे वक्त से वो सिनेमा से दूर हैं। बता दें कि आयशा ने सिर्फ चार साल की उम्र से ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। फाल्गुनी पाठक के एल्बम के गाने 'मेरी चूनर उड़ उड़ जाये' से आयशा को पहचान मिली थी। आयशा टाकिया की पहली फिल्म 2004 में आई 'टार्जन द वंडर कार' थी। इसके लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। वहीं आयाशा 'वॉन्टेड', 'दिल मांगे मोर', 'शादी नंबर-1', 'शादी से पहले', 'कैश', 'पाठशाला' और 'दे ताली' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं  हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed