कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी के बेटे ने लॉकडाउन में रचाई शादी, रवीना बोलीं- 'बाकी लोग इस संकट की घड़ी में...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे देश में सरकार के ओर से जारी लॉकडाउन का आम से लेकर खास तक, हर कोई पालन कर रहा है, लेकिन शुक्रवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे और अभिनेता निखिल कुमारस्वामी की ओर से लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लापरवाही होते हुए देखी गई। दरअसल निखिल कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व आवासीय मंत्री एम कृष्णप्पा की भतीजी रेवती से शादी की। उनकी शादी में मौजूद लोगों ने किसी भी तरह का मुंह पर मास्क नहीं लगाया और न ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया गया। ऐसे में निखिल कुमारस्वामी की शादी पर बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने कटाक्ष किया है।
रवीना टंडन ने ट्विटर पर निखिल कुमारस्वामी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'ठीक है, साफ है कि इन लोगों को पता नहीं है कि देश में कई लोग अपने परिवारों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं और भूखे रह रहे हैं, जबकि बाकी लोग इस संकट की घड़ी में गरीबों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। हैरान हूं कि बुफे में क्या परोसा गया था। सोशल मीडिया पर रवीना टंडन का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Ok. Obviously poor souls are not aware that many in the country not being able to reach their families and are going hungry,while the rest are trying to help others override this crisis.Wonder what was served in the buffet.. #SocialDistancing #unheededwarnings #vipentitlement https://t.co/KPrZFkjHGw
गौरतलब है कि निखिल कुमारस्वामी और रेवती की शादी का आयोजन कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू से करीब 28 किमी दूर रामनागरा स्थित फॉर्महाउस में किया गया था। हालांकि इनकी शादी में पारिवारिक सदस्य ही मौजूद थे। निखिल कुमारस्वामी और रेवती के परिवार ने रामनगर के जनपडा लोक के पास एक भव्य शादी समारोह करने का फैसला किया था जिसकी तैयारियां भी जोरों से चल रही थीं, लेकिन कोरोना वायरस से वजह से इस आयोजन को टालना पड़ा।
आपको बता दें कि निखिल कुमारस्वामी ने कुछ कन्नड़ फिल्मों में अभिनय किया है। जेडीएस संरक्षक एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के पोते ने निखिल पार्टी के गढ़ मांड्या से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था और वह भाजपा द्वारा समर्थित एक निर्दलीय उम्मीदवार सुमालता अंबरीश से हार गए थे।
पढ़ें: आमिर खान की 29 साल पुरानी इस फिल्म की सीक्वल बनाएंगे भूषण कुमार, 'आशिकी 3' को लेकर भी चर्चा तेज