एक साल पहले आज ही के दिन करण जौहर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कलंक' धराशायी हुई थी। फिल्म को लेकर इतने बुरे रिव्यूज मिले थे कि यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस की साख पर कलंक साबित हुई। 150 करोड़ रुपये में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस से अपनी लागत निकालने में भी असफल साबित हुई थी। वरुण धवन, आलिया भट्ट, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कलाकारों वाली इस फिल्म से करण जौहर के प्रोजेक्ट्स का ऐसा बैड लक शुरू हुआ जो खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। पिछले सालभर में धर्मा प्रोडक्शंस के प्रोजेक्ट्स एक के बाद एक फ्लॉप साबित हुए हैं। इस दौरान करण जौहर के प्रोडक्शन को साझेदारी के स्तर पर भी तगड़ा झटका लगा। चलिए नजर डालते हैं 'कलंक' के बाद करण जौहर को लगने वाले दूसरे झटकों पर...
करण जौहर के 'कलंक' का पूरा हुआ एक साल, जानिए कैसे धर्मा प्रोडक्शंस के लिए पनौती साबित हुई यह फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2'
टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया अभिनीत इस फिल्म से सभी को बहुत उम्मीद थी। मेकर्स को भी आशा थी कि 'कलंक' के लगे दाग को यह फिल्म धो देगी। हालांकि यह फिल्म भी करण जौहर और कलाकारों के लिए एक बुरा सपना साबित हुई। दर्शकों को इस फिल्म में कुछ भी तार्किक होता नहीं दिखा। रिव्यूज भी ऐसे आए जिसने इस फिल्म की बैंड बजा दी। 2012 में रिलीज हुई 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के सामने उसकी यह सीक्वल पूरी तरह से फुस्स साबित हुई।
'ड्राइव'
पहले यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी लेकिन बाद में इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया। जैकलीन फर्नांडीस और सुशांत सिंह राजपूत इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं। रिलीज से पहले इस फिल्म को लेकर मेकर्स ने दावा किया था कि दर्शकों को इस फिल्म में गजब की रेसिंग देखने को मिलेगी और यह एक रोमांचक फिल्म साबित होगी हालांकि यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर कब आई और गुम हो गई किसी को पता ही नहीं चला। तरुण मनसुखानी निर्देशित इस फिल्म से भी करण जौहर को गहरी निराशा ही हाथ लगी।
'घोस्ट स्टोरीज'
नेटफ्लिक्स से जुड़ा यह प्रोजेक्ट नए साल के मौके पर सामने आया। 'घोस्ट स्टोरीज' में करण जौहर के साथ ही अनुराग कश्यप, जोया अख्तर और दिबाकर बनर्जी अपनी अपनी कहानियां लेकर सामने आए। हालांकि इस मंडली के पुराने प्रोजेक्ट्स 'बॉम्बे वेलवेट' और 'लस्ट स्टोरीज' की तरह ही 'घोस्ट स्टोरीज' को मिली जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई। कुल मिलाकर यह हॉरर स्टोरीज दर्शकों की जगह निर्देशकों के लिए 'हॉरर' साबित हो गई।
'भूत पार्ट वन द हॉन्टेड शिप'
विक्की कौशल अभिनीत इस फिल्म को लेकर धर्मा प्रोडक्शंस में काफी उत्साह देखने को मिला था। करण जौहर निर्मित और भानु प्रताप सिंह निर्देशित इस फिल्म का पुरजोर तरीक से प्रमोशन किया गया था। रिलीज से पहले इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस के एक नए अध्याय के तौर पर दिखाया गया हालांकि इसका परिणाम विपरीत निकला। 'उरी' से अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को अपना मुरीद बनाने वाले विक्की कौशल का चार्म भी इस फिल्म को नहीं बचा सका और एक बार फिर हॉरर जॉनर करण जौहर के लिए बेहद अनलकी साबित हुआ।