फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस थप्पड़ सीन के बाद खूब रोई थी ये अभिनेत्री, 'वैंप' किरदारों के चलते हकीकत में लोग समझने लगे थे बुरा

Fri, 17 Apr 2020 04:26 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 17 Apr 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Bindu Know Unknown Facts About 70s Famous Vamp
Bindu - फोटो : social media

70 के दशक की मशहूर अदाकारा या कहें कि मशहूर वैम्प बिंदु आज अपना 79वां जन्मदिन मना रही हैं। 70 के दशक की फिल्मों में नकारात्मक किरदार निभाकर मशहूर हुईं अभिनेत्री को अपने नकारात्मक किरदारों का असर असल जिंदगी में भी झेलना पड़ा था। बिंदु ने फिल्मी सफर की शुरुआत तो वैम्प के रूप में नहीं की थी लेकिन उन्हें बाद में वैसे किरदार मिले और लोगों ने उन्हें वैसे ही किरदारों में पसंद भी किया। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Happy Birthday Bindu Know Unknown Facts About 70s Famous Vamp
Bindu - फोटो : twitter

बिंदु ने अपने फिल्मी सफर के दौरान करीब 150 फिल्मों में काम किया है। उन्होंने फिल्मी सफर की शुरुआत 1970 में आई फिल्म 'कटी पतंग' से की थी। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम शबनम था। इस फिल्म में बिंदु ने पहली बार कैबरे डांस किया था। जो काफी फेमस भी हुआ था। इससे पहले उन्होंने कभी कैबरे नहीं किया था लेकिन इसे एक चैलेंज की तरह लेते हुए बिंदु ने स्वीकार किया और खूब शोहरत बटोरी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में कैबरे डांस किया था।

Happy Birthday Bindu Know Unknown Facts About 70s Famous Vamp
Bindu - फोटो : Social Media

बिंदु ने अपनी फिल्मों में निभाए नकारात्मक किरदारों से खूब नाम कमाया था। इसके लिए उन्हें कई बार फिल्मफेयर नामांकन भी मिला। लेकिन उनके नकारात्मक किरदारों का असर उनकी असल जिंदगी पर बहुत पड़ा। उन्हें कई बार लोगों के अजीबो-गरीब ताने सुनना पड़ते थे कई बार वो लोगों की प्रतिक्रिया से परेशान हो जाया करती थीं। हालांकि जो लोग उन्हें निजी तौर पर जानते थे वो लोग उनके कहा भी करते थे कि वो असल जिंदगी में एकदम अलग हैं और फिल्मों में एकदम अलग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Bindu Know Unknown Facts About 70s Famous Vamp
Bindu - फोटो : social media

बीबीसी को दिए इंटरव्यू में बिंदु ने इससे जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया था। उन्होंने बताया था कि एक बार वो अपनी बहन के बच्चों के साथ फिल्म देखने गई थीं। उस फिल्म में उन्होंने एक बुरी मां की भूमिका निभाई थी। फिल्म के दौरान उनकी बहन के बच्चे फिल्म देखते हुए बिंदु को ही देखते रहते थे। इस दौरान बच्चों ने कहा, 'बिन्दु आंटी आप हमारे साथ तो ऐसा नहीं करती फिर फिल्म में ऐसा क्यों करती हो?'

विज्ञापन
Happy Birthday Bindu Know Unknown Facts About 70s Famous Vamp
bindu - फोटो : Social Media

कई बार जब बिंदु खुद फिल्मों में निगेटिव किरदार निभाया करती थीं तो उन्हें भी बच्चों के साथ बुरा बर्ताव कर बहुत बुरा लगता था। एक बार तो बिंदु को फिल्म में बच्चे को थप्पड़ मारना था। ये सीन करने के बाद बिंदु खुद बहुत रोई थीं। इस बारे में भी बिंदु ने खुद ही इस इंटरव्यू में बताया था। फिल्म का नाम था 'अमर प्रेम' जिसमें उन्होंने सौतेली मां की भूमिका निभाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed