अभिनेता संजय खान की बेटी और सुजैन खान की बहन फराह खान का बीते दिनों कोरोना टेस्ट किया गया। फराह के स्टाफ का एक सदस्य कोरोना संक्रमित है जिसके बाद फराह के परिवार के लोगों ने कोरोना टेस्ट करवाया। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि टेस्ट का रिजल्ट क्या रहा।
आ गई सुजैन खान की बहन की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट, ट्वीट कर खुद बताया क्या रहा रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फराह खान अली ने ट्विटर के जरिए बताया कि उनका कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। उन्होंने लिखा कि 'मेरा टेस्ट निगेटिव आया है इसके बावजूद 29 अप्रैल तक क्वारंटीन में रहूंगी। सुरक्षित रहिए। घर पर रहिए।'
Will be quarantined until 29th April 2020 even though I tested negative. Be safe. Be home, This too shall pass 🙏
फराह ने आगे लिखा, 'आपको पता है कि कोरोना टेस्ट में नेगेटिव आने से अच्छा क्या है? मेरे बच्चों और घर के स्टाफ के चेहरे पर एक हंसी है जिसमें कोई डर नहीं है। 10 साल से मेरा स्टाफ मेरे साथ है। इन सभी के चेहरे देखना अतुल्य था।'
You know what was the best feeling more than testing negative for Covid? It was the relieved faces of my children and in-house staff who live with me since more than 10 years. That was priceless . Happiness is contagious 🤗🙏🙏
फराह ने एक ट्वीट कर लिखा, 'सब नेगेटिव।' इससे पहले फराह ने ट्वीट कर बताया था कि 'कोरोना की खबर वायरस से भी तेजी से फैलती है। मेरे घर के स्टाफ में से एक कोरोना संक्रमित पाया गया है। घर के बाकी सभी लोगों ने टेस्ट करवाया है। हम लोगों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। सुरक्षित रहिए, मजबूत रहिए। ये वक्त भी गुजर जाएगा।'
इसके अलावा फराह ने एक और पोस्ट किया जिसमें उन्होंने डॉक्टरों को धन्यवाद करते हुए लिखा, 'मैं बीएमसी और उनके डॉक्टरों का धन्यवाद करती हूं। कोरोना वायरस के मरीजों के लिए बहुत जल्दी प्रतिक्रिया दी। वह जिस तरह से माहौल को संभाल रहे हैं, मैं उसके लिए भी बहुत शुक्रगुजार हूं। उन्होंने मेरे पूरे स्टाफ को समय से और सजगता से संभाला।'