14 मार्च को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूरों की भीड़ घर जाने के लिए इकट्ठा हो गई थी। इसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुए थे। वहीं वायरल फोटोज और वीडियोज को न सिर्फ सियासी बल्कि धार्मिक रंग भी देने की कोशिश की गई थी। इस मामले में म्यूजिक कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी का वीडियो वायरल हो रहा है।
बांद्रा स्टेशन के वायरल वीडियो पर विशाल ददलानी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'गुमराह किया जा रहा है..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशाल ददलानी ने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। अपने इस वीडियो में विशाल ददलानी ने लोगों को समझदारी से बातों को समझने का निवेदन किया और कहा कि ऐसे में वक्त में हमें गुमराह नहीं होना है। 59 सेकेंड के वीडियो को कुछ लोग जहां पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसे एक तरफा बता रहे हैं।
इस वीडियो में विशाल कहते हैं, 'आप सब ने वो वीडियो देखा होगा जो बहुत वायरल हुआ है। मुंबई में बांद्रा स्टेशन के बाहर लोगों का बहुत बड़ा झुंड इकट्ठा हुआ। इस बात की सच्चाई ये है कि सुनने में आया है कि एक वाट्सएप मैसेज वायरल किया जा रहा था। जो कह रहा था कि जब 14 तारीख को लॉकडाउन खत्म होगा, ट्रेनें शुरू हो पाएंगी और लोग अपने गांव जा पाएंगे। मुंबई के वो मजदूर, जो बाहर के रहने वाले हैं, उनके पास अब तो काम नहीं है।'
A post shared by VISHAL (@vishaldadlani) on
वीडियो में विशाल आगे कहते हैं,' काम नहीं है तो वेतन नहीं है, वेतन नहीं है तो खाने को नहीं है और रहने को जगह नहीं है। ऐसे में लाचार होकर गरीब लोग स्टेशन पहुंचे ताकि वो अपने घर जा सके।अब बांद्रा स्टेशन के बाहर एक मस्जिद है, तो ऐसे में किसी ने बड़ा दिमाग इस्तेमाल करते हुए वीडियो ऐसे शूट किया कि देखिए मस्जिद के बाहर लोग इकट्ठा हो गए हैं और सारे मुसलमान है, जबकि ऐसा है नहीं।'
इसके बाद वीडियो में विशाल कहते हैं, ' उस भीड़ में लोग बिहार, यूपी, राजस्थान के थे, वहीं हिंदू थे, मुसलमान थे और उन सभी में सिर्फ एक बात समान थी कि वो सभी गरीब थे। तो प्लीज आप भी अपना दिमाग इस्तेमाल करें और देखें कि हमें किस तरह से गुमराह किया जा रहा है। हमें किस तरह बांटा जा रहा है और किस तरह से भारत को तोड़ा जा रहा है। प्लीज ऐसा मत होने दीजिए, जय हिंद।'