पूरा देश इस समय लॉकडाउन है। ऐसे में कोई घर से बाहर नहीं निकल पा रहा है। लॉकडाउन के पहले जो जहां था वो वहीं रह गया है। ऐसे में बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज भी अपने काम से बाहर गए हुए थे जो वहीं पर फंस गए हैं। तो वहीं इस समय में सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सबी कुच ना कुछ अपने फैन्स के साथ साझा करते रहते हैं। इन्हीं में से एक हैं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन बी हैं। जो कुछ ज्यादा ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। अमिताभ ने अब अपने फैन्स के साथ अपनी खुशी साझा की है।
अमिताभ के ब्लॉग को हुए 12 साल, कहा- 'लिखने के लिए नहीं करता एक भी दिन मिस'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन इस समय मुंबई में अपने पूरे परिवार के साथ हैं। उनके साथ सिर्फ उनकी पत्नी जया बच्चन नहीं हैं। ऐसे में अमिताभ के पास करने को कुछ ज्यादा नहीं तो वो सोशल मीडिया पर ही एक्टिव रहते हैं। अमिताभ बच्चन का एक पर्सनल ब्लॉग है। जिस पर अमिताभ रोज कुछ ना कुछ लिखते हैं। अमिताभ बच्चन के इस ब्लॉग को अब 12 साल पूरे हो गए हैं। जिसको लेकर अमिताभ ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की है।
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक ट्वीट किया है. इस ट्वीट के जरिए अमिताभ ने बताया कि उन्होंने अपने पहले ब्लॉग की शुरुआत 17 अप्रैल 2008 से की थी। जिसको आज पूरे 12 साल हो गए हैं। अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आज मेरे ब्लॉग को 12 साल हो गए। 17 अप्रैल 2008 को शुरुआत की थी। आज 4424 दिन हो गए ब्लॉग को लिखते हुए। रोजाना, बिना एक भी दिन मिल किये।' इसी के साथ अमिताभ ने सभी का शुक्रिया अदा किया।
T 3504 - 12 YEARS of my Blog today .. began first DAY on 17th April 2008 .. today 4424 DAYs , thats four thousand four hundred and twenty four days of writing my Blog .. EVERYDAY , without missing out a single day .. !
Thank you my Ef .. love and because of you ..❤️🙏 pic.twitter.com/S7IHHLb9tr
उनके इस ट्वीट पर फैन्स की बधाइयों का तांता लग गया। बिग बी के ब्लॉग्स को उनेक फैन्स पढ़ते हैं और काफी पसंद भी करते हैं। वैसे इस समय अमिताभ बच्चन का समय काटने का जरिया भी सोशल मीडिया या उनका ब्लॉग ही है। लॉकडाउन की वजह से काम पर जा नहीं पा रहे और तो और फिल्में देखने से उनकी आंकों पर असर पड़ता है। अब बिग बी को इंतजार है तो लॉकडाउन खत्म होने के बाद जया बच्चन की वापसी का।
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर कोई ना कोई मजेदार पोस्ट साझा करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन की सभी पोस्ट को कापी पसंद भी किया जाता है। साथ ही उनकी हर एक पोस्ट काफी वायरल होती है। हाल ही में अमिताभ ने एक पोस्ट के माध्यम से बताया था कि उनको आंखों में परेशानी महसूस होने लगी है। अमिताभ को अब अंधेपन का डर सताने लगा है।