{"_id":"5e996fdb8ebc3e769250436f","slug":"bhushan-kumar-will-make-aamir-khan-and-pooja-bhatt-film-dil-hai-manta-nahin-sequel-and-aashiqui-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर खान की 29 साल पुरानी इस फिल्म की सीक्वल बनाएंगे भूषण कुमार, 'आशिकी 3' को लेकर भी चर्चा तेज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान की 29 साल पुरानी इस फिल्म की सीक्वल बनाएंगे भूषण कुमार, 'आशिकी 3' को लेकर भी चर्चा तेज
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Fri, 17 Apr 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Dil Hai Manta Nahin
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2013 में 'आशिकी' की सीक्वल आने के बाद से ही 'आशिकी 3' को लेकर चर्चा चल रही है। फिल्म को साल 2016 में हरी झंडी भी मिल गई थी लेकिन अब तक फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हुई। अब फिर एक बार इस फिल्म को लेकर मेकर्स के स्तर पर बातचीत चल रही है। फिल्म को भूषण कुमार और महेश भट्ट मिलकर प्रोड्यूस करने वाले हैं।
2 of 5
Dil Hai Ki Manta Nahin
- फोटो : social media
वहीं इस फिल्म के साथ ही भूषण कुमार ने इस बात की भी पुष्टि कर दी है कि वह 1991 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'दिल हे कि मानता नहीं' की सीक्वल बनाने के बारे में भी सोच रहे हैं। 'दिल है कि मानता नहीं' एक रोमाटिंक कॉमेडी फिल्म है जिसमें आमिर खान और पूजा भट्ट ने मुख्य किरदार निभाए थें। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल हुई थी। इस फिल्म का संगीत भी 'आशिकी' की तरह लोगों को पसंद आया था।
3 of 5
आशिकी
- फोटो : file photo
भूषण कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा, 'हां, 'आशिकी' और 'दिल है कि मानता नहीं' बेहतरीन फ्रेंचाइजी है जिसे आगे बढ़ाया जा सकता है। अपने जमाने में दोनों ही फिल्में सुपरहिट साबित हुईं हैं। अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाना बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आशिकी २
- फोटो : social media
गौरतलब है कि कुछ सालों पहले फिल्मकार महेश भट्ट ने इस बात की पुष्टि की थी कि वे भूषण कुमार के साथ मिलकर 'आशिकी' की तीसरी पार्ट जल्द लेकर आएंगे। उन्होंने यह बात भी बताई थी कि फिल्म के लिए आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा को अप्रोच किया गया है लेकिन अभी उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म आशिकी 2 का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं सिद्धार्थ ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और जल्द ही शूटिंग शुरू हो सकती है। इस दौरान ऐसी चर्चा भी रही कि इस प्रोजेक्ट से आलिया अलग हो गई हैं। हालांकि साल 2017 में ट्विटर पर उन्होंने इस बात का पुरजोर तरीके से खंडन किया। उन्होंने 'आशिकी' के बारे में बात करते हुए बताया कि 'आशिकी' एक 'खास ब्रांड' है और पहली बार अपने पिता के साथ काम करना उतना ही स्पेशल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।