क्वारंटीन में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपने बचपन के दिनों को याद कर रहे हैं। अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर अपने भाई-बहनों के साथ एक तस्वीर साझा की है। ये तस्वीर सुर्खियां बटोर रही है। खास बात ये है कि अर्जुन की इस तस्वीर में मौजूद सेलिब्रिटीज भी इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
सोनम के बाद अब इस अभिनेता ने शेयर की बचपन की तस्वीर, क्या आप पहचान पाए इन्हें?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा- 'जब ये सब खत्म हो जाएगा तो मैं इसी तस्वीर को दोबारा रिक्रिएट करना चाहता हूं। तुम लोग क्या कहते हो।' इस तस्वीर में अर्जुन के अलावा सोनम कपूर और उनके दोनों चचेरे भाई मोहित मारवाह सहित उनके छोटे भाई अक्षय मारवाह भी हैं।
अर्जुन के इस पोस्ट पर अक्षय मारवाह ने कमेंट किया- 'चलो हम लोग करते हैं। मेरी लाल पैंट भी तैयार है और जब तक लॉकडाउन खत्म होगा तब तक बाल भी बड़े हो जाएंगे।' अक्षय के बाद सोनम कपूर और मोहित मारवाह ने भी इस पर कमेंट किया। इन दोनों ने इस पर लिखा- 'चलो ऐसा करते हैं।'
अर्जुन कपूर से पहले सोनम कपूर ने भी अपने बचपन की एक और तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में भी यही चारों नजर आए थे। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोनम ने लिखा था- 'मैं तुम सभी को बहुत याद कर रही हूं। सोनम की ये तस्वीर भी चर्चा में रही थी जिस पर सितारों ने कमेंट किया था।' आपको बता दें, देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन का एलान किया है। फिलहाल लॉकडाउन की समय सीमा 3 मई तक है।
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on
इस मुश्किल परिस्थिति में कई सितारे आगे आए और आर्थिक सहायता कर रहे हैं। इसमें अर्जुन कपूर का भी नाम शामिल है। अर्जुन ने बहन अंशुला कपूर के ऑनलाइन फंडिंग प्लेटफॉर्म, फैनकाइड के जरिए 300 दैनिक वेतन भोगी परिवारों के एक माह के भोजन के लिए पर्याप्त धन जुटाया है। अर्जुन ने बताया कि अंशुला के फैनकाइंड के लिए पांच भाग्यशाली विजेताओं के साथ मेरी 30 मिनट की वर्चुअल डेट ने कई परिवारों को खिलाने के लिए पर्याप्त धन जुटाया है।
टीवी की 'सीता' ने 'रामायण' देखने के बाद किया मजाकिया पोस्ट, लॉकडाउन से है कनेक्शन

कमेंट
कमेंट X