मेघना गुलजार की फिल्म 'राजी' चर्चा में है। चर्चा आलिया की एक्टिंग की वजह से ही नहीं बल्कि अपने कलेक्शन को लेकर भी है। आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'राजी' बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे दिन फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कलेक्शन की जानकारी दी है। मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म को बेहतरीन रिव्यू मिला, जिसका सीधा असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ा।
थमने का नाम नहीं ले रही आलिया भट्ट की 'राजी', 5 दिन में ही कमा लिए इतने करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म समीक्षकों ने फिल्म के कंटेट की जमकर तारीफ की है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक पहले दिन 'राजी 'का कलेक्शन 7.53 करोड़, दूसरे दिन यानि शनिवार को 11.30 करोड़ और रविवार को शानदार कमाई करते हुए फिल्म ने 14.11 करोड़ कमाए हैं। वहीं सोमवार को भी फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए 6.30 करोड़ का आंकड़ा छुआ। मंगलवार को फिल्म ने 6.10 करोड़ की कमाई की।
#Raazi continues its dominance... Occupancy/footfalls on Mon and Tue clearly indicates it’s poised for a FANTASTIC Week 1 total [approx ₹ 55 cr+]... Fri 7.53 cr, Sat 11.30 cr, Sun 14.11 cr, Mon 6.30 cr, Tue 6.10 cr. Total: ₹ 45.34 cr. India biz.
फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा विक्की कौशल, रजित कपूर, जयदीप अहलावत, अमृता खानविलकर और सोनी राजदान अहम भूमिका में हैं। 2 घंटे 20 मिनट की इस फिल्म को ने रिव्यू में 4 स्टार दिए गए थे। 'राजी' फिल्म महिला प्रधान फिल्म है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आलिया को जासूस बनाकर पाकिस्तान भेजा जाता है। जहां से वह भारत को खूफिया जानकारी देती हैं।