फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1 हफ्ते के अंदर ही 50 करोड़ी हुई आलिया की 'राजी', जानिए 6वें दिन का कलेक्शन

Thu, 17 May 2018 10:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 17 May 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
Alia bhatt And vicky kaushal film Raazi box office collection day 6
raazi - फोटो : screengrab from Raazi trailer

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म ने महज तीन दिन में बजट निकाल लिया था। राजी की चर्चा आलिया की एक्टिंग की वजह से ही नहीं बल्कि अपने कलेक्शन को लेकर भी है। धर्मा प्रोडक्शन और जंगली पिक्चर्स की फिल्म 'राजी' रिलीज के 6वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल करती दिखी।

Alia bhatt And vicky kaushal film Raazi box office collection day 6
raazi - फोटो : screengrab from Raazi trailer
पाकिस्तानी बहु बनकर भारत को खुफिया जानकारी देने वाली सहमत यानी आलिया भट्ट को फैंस ने पसंद किया है। इश बात का सबूत है फिल्म का कलेक्शन जो लगातार बढ़ रहा है। इतना ही नहीं मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म को बेहतरीन रिव्यू मिला था, जिसका सीधा असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ता हुआ दिख रहा है।

Alia bhatt And vicky kaushal film Raazi box office collection day 6
raazi - फोटो : screengrab from Raazi trailer
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक पहले दिन 'राजी 'का कलेक्शन 7.53 करोड़, दूसरे दिन यानि शनिवार को 11.30 करोड़ और रविवार को 14.11 करोड़, सोमवार को 6.30 करोड़ तो वहीं मंगलवार को फिल्म ने 6.10 करोड़ की कमाई की।  राजी ने बुधवार को करीब  5.90 करोड़ की कमाई की। कुल मिलाकर फिल्म का अब तक का कलेक्शन 51.24 करोड़ हो चुका है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Alia bhatt And vicky kaushal film Raazi box office collection day 6
raazi - फोटो : screengrab from Raazi trailer
'राजी' का बजट लगभग 30-35 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और यह फिल्म तीसरे ही दिन ही बजट का पैसा निकालने में कामयाब हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिसपॉन्स मिल रहा है। फिल्म के बिजनेस में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। 'राजी' हरिंदर सिक्का के नॉवेल 'कॉलिंग सहमत' पर बेस्ड है। इस फिल्म में आलिया के किरदार का नाम सहमत है। 
विज्ञापन
Alia bhatt And vicky kaushal film Raazi box office collection day 6
raazi - फोटो : screengrab from Raazi trailer
फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा विक्की कौशल, रजित कपूर, जयदीप अहलावत, अमृता खानविलकर और सोनी राजदान अहम भूमिका में हैं। 2 घंटे 20 मिनट की इस फिल्म को ने रिव्यू में 4 स्टार दिए गए थे। 'राजी' फिल्म महिला प्रधान फिल्म है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आलिया को जासूस बनाकर पाकिस्तान भेजा जाता है। जहां से वह भारत को खूफिया जानकारी देती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed