बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने एक गुडन्यूज देकर फैंस को खुश कर दिया। आलिया मां बनने वाली हैं और यह खुशखबरी उन्होंने एक तस्वीर शेयर करके दी, जो आलिया की सोनोग्राफी के समय की है। इस तस्वीर में अभिनेत्री के साथ रणबीर कपूर भी दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा, 'बेबी आ रहा है जल्द ही।' सोशल मीडिया पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक अब आलिया और रणबीर को जमकर बधाई दे रहे हैं। लेकिन इस गुडन्यूज ने आलिया की अपकमिंग फिल्मों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रेग्नेंसी के दिनों में अक्सर अभिनेत्रियां अपने काम से ब्रेक ले लेती हैं। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि क्या आलिया भी काम से ब्रेक लेंगी। अभिनेत्री के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिन पर वह काम कर रही हैं। आइए आपको उनकी अपकमिंग फिल्मों के बारे में बताते हैं।
Alia Bhatt Upcoming Films: क्या प्रेग्नेंसी के बाद अटक जाएंगी आलिया की अपकमिंग फिल्में? इन मूवीज में आएंगी नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मास्त्र
'ब्रह्मास्त्र' आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटिड फिल्म है, जो 9 सितंबर को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है लेकिन अभी प्रमोशन का काम बचा हुआ है। अब लग रहा है कि आलिया भट्ट फिल्म का प्रमोशन शायद ही करती नजर आएंगी। ये भी हो सकता है कि फिल्म के मेकर्स आलिया के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनके शेड्यूल को रखेंगे।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
आलिया भट्ट रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखाई देंगी, जिसका निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर करण जौहर ने फिल्म की शूटिंग का एक शेड्यूल पूरा होने का जानकारी दी थी लेकिन अब भी फिल्म की शूटिंग बाकी है। दावा है कि इस साल अक्तूबर तक फिल्म को पूरा कर लिया जाएगा। यह फिल्म साल 2023 में रिलीज होगी।
डार्लिंग्स
आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में 'डार्लिंग्स' का नाम भी शामिल है, जिसकी शूटिंग अभिनेत्री पहले ही खत्म कर चुकी हैं। इस फिल्म में आलिया के साथ विजय वर्मा और शेफाली शाह नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण आलिया के प्रोडक्शन हाउस में हुआ है। दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है।
जी ले जरा
आलिया भट्ट फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में भी दिखाई देंगी। आलिया के साथ इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ भी नजर आने वाली हैं। फिल्म का एलान काफी पहले हो चुका है लेकिन अब तक इसकी शूटिंग शुरू नहीं हुई है। दावा है कि तीन अभिनेत्रियों के पास डेट नहीं है और इसी वजह से फिल्म को फ्लोर तक आने में समय लगेगा।