{"_id":"62b9d2d40f80785ebb3891a1","slug":"r-madhavan-transformed-into-isro-scientist-nambi-narayan-from-hair-colour-to-braces-for-film-rocketry-the-nambi-effect","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rocketry: जब नांबी नारायण बनने के लिए 18 घंटे कुर्सी पर बैठे रहे आर माधवन, हैरान कर देगा अभिनेता का ट्रांसफॉर्मेशन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rocketry: जब नांबी नारायण बनने के लिए 18 घंटे कुर्सी पर बैठे रहे आर माधवन, हैरान कर देगा अभिनेता का ट्रांसफॉर्मेशन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 27 Jun 2022 09:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आर माधवन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपरस्टार आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट रिलीज के लिए तैयार है। अभिनेता इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। वह फिल्म के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। जैसा कि सभी जानते हैं कि ये फिल्म इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नांबी नारायण के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म के लिए अभिनेता ने खुद को पूरी तरह से नांबी नारायण के किरदार और लुक में ढाल लिया है। इस फिल्म के लिए आर माधवन ने काफी मेहनत की है। इसमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक है।
2 of 4
आर. माधवन-नांबी नारायणन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के मेकर्स ने इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में माधवन नांबी नायारण के किरदार में खुद को ढालने की बात कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कैसे माधवन ने दांतों में ब्रेसेस लगाकर उनको नांबी जैसा बनाया। उन्होंने बालों के रंग को बदला और नांबी नारायण की तरह चलना भी सीखा। वीडियो में माधवन बता रहे हैं- स्क्रिप्ट कुछ इस तरह लिखी गई थी कि उनका नांबी नारायण जैसा दिखना जरूरी था।
3 of 4
आर माधवन
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने बताया- यह सचमुच रॉकेट साइंस जैसा था कि कैसे पूरी टीम ने 29 साल के एक आदमी से लेकर 79 साल बुजुर्ग तक के लुक की योजना बनाई। 43 दिनों के शेड्यूल के बीच में लुक में बदलाव करना हमारी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक था। आप फिल्म में देखेंगे कि कैसे उनका लुक धीरे-धीरे बदल जाएगा और आपको पता भी नहीं चलेगा कि ये कैसे बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि नांबी के लुक में खुद को ढालने के लिए माधवन ने अपनो बालों को कलर भी किया था। उन्होंने बताया था कि कैसे एक दिन में 18 घंटे कुर्सी पर बैठकर वह सिर्फ बालों का रंग सही कराते थे। और ये सिर्फ एक बार नहीं बल्कि तीन दिन तक लगातार करना पड़ा था। किरदार को बेहतरीन तरीके से बदलने के लिए उन्होंने अपना वजन घटाया और बढ़ाया भी था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।