फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

JugJugg Jeeyo: फिल्म के सेट पर झगड़ पड़े थे वरुण और कियारा, डायरेक्टर का भी हाल हुआ बेहाल 

Mon, 27 Jun 2022 08:15 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 27 Jun 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
jug jugg jeeyo actor varun dhawan reveals he had fights with kiara advani during the shooting
वरुण धवन, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म जुग-जुग जियो इन दिनों खबरों में बनी हुई है। ये फिल्म थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है और दर्शक इसे पसंद भी कर रहे हैं। ये पहली बार है जब किसी फिल्म में वरुण और कियारा साथ नजर आए हैं। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आ रही है। पहले ही दिन में 9.28 करोड़ रुपये का कारोबार करके ये साल की 5वीं हाईएस्ट ओपनिंग वाली फिल्म बन चुकी है। लेकिन क्या आपको पता है कि फिल्म के सेट पर शूटिंग के दौरान कियारा और वरुण के बीच भयंकर झगड़ा हो जाता था। वरुण ने इस बात का खुलासा किया था कि दोनों का झगड़ा इतना बढ़ गया था कि डायरेक्टर राज मेहता को बीच-बचाव करने आना पड़ा था।

jug jugg jeeyo actor varun dhawan reveals he had fights with kiara advani during the shooting
वरुण धवन, कियारा आडवाणी - फोटो : insta

एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने बताया कि फिल्म में एक जगह सीन है जहां वरुण और कियारा दोनों के बीच जमकर झगड़ा होता है। वरुण ने कहा इस सीन को बहुत पसंद किया गया है, लेकिन ये बात किसी को नहीं पता कि इस सीन को फिल्माने से पहले हम दोनों के बीच में 2-3 बार बहुत झगड़ा हुआ था। उन्होंने बताया- मैं और कियारा उस सीन को डिस्कस कर रहे थे। तभी कियारा ने कहा 'मैं ये कहूंगी', लेकिन मैं उसकी बात से सहमत नहीं था। वह मेरा नजरिया नहीं था और एक आदमी के रूप में मैं ऐसा नहीं सोचता हूं। 

jug jugg jeeyo actor varun dhawan reveals he had fights with kiara advani during the shooting
वरुण धवन, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण ने कहा- उनका रिएक्शन होता था कि नहीं तुम डॉमिनेन्ट मैन हो। तब मैंने कहा- आपके भाई और पिता भी ऐसा ही सोंचते हैं तो मैं डॉमिनेन्ट कैसे हुआ। अगर मुझे लगता है कि मुझे अपने परिवार के लिए कमाने की जरूरत है और बचपन से माता-पिता ने यही सिखाया है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी सेट पर एक्टर्स के बीच झगड़ा हुआ हो। इससे पहले फिल्म अजनबी की शूटिंग के दौरान करीना कपूर और बिपाशा बासु में जमकर झगड़ा हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
jug jugg jeeyo actor varun dhawan reveals he had fights with kiara advani during the shooting
वरुण धवन, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म जुग-जुग जियो में वरुण और कियारा के अलावा अनिल कपूर, नीतू कपूर, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली हैं। ये फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के तले बनाई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 9.28 करोड़ की कमाई के साथ 2022 में ओपनिंग-डे पर सबसे ज्यादा कमाने वाली 5वीं बॉलीवुड फिल्म बनी। इस फिल्म को फैंस का जबरदस्त रेस्पॉन्स मिल रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed