{"_id":"5ad99fb74f1c1b87028b5853","slug":"alia-bhatt-auditioned-for-ranbir-kapoor-starrer-wake-up-sid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस एक्टर के साथ बॉलीवुड में एंट्री लेना चाहती थीं आलिया, बेस्ट फ्रेंड ने तोड़ा सपना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस एक्टर के साथ बॉलीवुड में एंट्री लेना चाहती थीं आलिया, बेस्ट फ्रेंड ने तोड़ा सपना
मोना नारंग, अमर उजाला
Updated Fri, 20 Apr 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt ranbir kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2012 में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली आलिया भट्ट आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। मगर क्या आप जानते हैं इस फिल्म से पहले आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर की फिल्म 'वेकअप सिड' के लिए ऑडिशन दिया था?
alia bhatt ranbir kapoor
2012 में करण जौहर की फिल्म में डेब्यू करने से पहले आलिया भट्ट ने 2009 में भी एक्टिंग की दुनिया में किस्मत आजमाने की कोशिश की थी। वह रणबीर कपूर की फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री लेना चाहती थीं।उन्होंने फिल्म 'वेक अप सिड' में कोंकणा सेन शर्मा वाले रोल के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन इस रोल के लिए उन्हें नहीं चुना गया था।
alia bhatt ranbir kapoor
आलिया भट्ट के इस अरमान पर रणबीर कपूर के बेस्ट फ्रेंड अयान मुखर्जी ने पानी फेर दिया था। दरअसल, अयान मुखर्जी ही फिल्म 'वेक अप सिड' के निर्देशक थे और उन्होंने ऑडिशन के दौरान आलिया को रिजेक्ट कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt ranbir kapoor
इस बात के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे कि आलिया रणबीर को पसंद करती हैं। इंडस्ट्री में कदम रखते ही उन्होंने कई बार अपने बयान में इस बात का जिक्र भी किया था। अपनी पहली फिल्म 'स्टू़डेट आफ द ईयर' के प्रमोशन के दौरान भी आलिया ने एक बयान में कहा था, 'मुझे रणबीर बहुत पसंद है और वह मेरा क्रश हमेशा बना रहेगा'
विज्ञापन
alia bhatt ranbir kapoor
आलिया अपने पसंदीदा हीरो के साथ काम करने में भले ही इंडस्ट्री में एंट्री करते वक्त चूक गई थीं, लेकिन सालों बाद अब यही तिकड़ी (रणबीर-आलिया-आयान) फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ काम कर रही है...