बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर तमाम दिग्गज कलाकारों, दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने बधाई दी है। इस बीच एक्ट्रेस की सासु मां नीतू कपूर ने भी आलिया को जन्मदिन की बधाई दी हैं। उन्होंने आलिया के जन्मदिन पर अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है।
Alia Birthday: आलिया के बर्थडे पर सास नीतू और ननद रिद्धिमा ने खास अंदाज में दी बधाई, करीना ने भी कही यह बात
नातू कपूर ने आलिया पर लुटाया प्यार
नीतू कपूर यानी की आलिया भट्ट की सास और रणबीर कपूर की मां ने बहुत खूबसूरत अंदाज में एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए कैप्शन में लिखा हैप्पी बर्थडे बहू रानी, सिर्फ प्यार और ज्यादा प्यार।
Honey Singh: हनी सिंह की जिंदगी पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाएंगी गुनीत मोंगा, नेटफ्लिक्स का मिला साथ
ननद रिद्धिमा ने खास अंदाज में दी बधाई
सास नीतू के अलावा एक्ट्रेस की ननद रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी आलिया को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की है। रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा-हैप्पी बर्थडे डार्लिंग आलू(आलिया भट्ट)। वहीं, एक्ट्रेस की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर ने भी आलिया को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने एक पोस्ट साझा किया और कैप्शन में लिखा है-थ्रू थिक और थिकर(इन्फिनिटी इमोजी) हैप्पी बर्थडे।
एक्ट्रेस करीना ने आलिया को दी जन्मदिन की बधाई
सास नीतू, और ननद रिद्धिमा के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी आलिया भट्ट को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा करते हुए लिखा-हैप्पी बर्थडे मेरी फेवरेट एक्ट्रेस और बहुत सारा प्यार। सेंडिंग यू ए बिग हग फ्रॉम योर फेवरेट प्लेस। करीना इस तस्वीर में आलिया भट्ट के गालों पर किस करते हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दोनों ही एक्ट्रेस मुस्कारे हुए दिखाई दे रही हैं।
Alia Bhatt: बचपन में ही रणबीर कपूर पर मर मिटी थीं आलिया भट्ट, जानिए कैसे गहरा हुआ इश्क का रंग
बीते साल हुई थी आलिया रणबीर की शादी
आपको बता दें कि आलिया और रणबीर कपूर की पिछले साल अप्रैल में मुंबई में शादी हुई थी। इस शादी समारोह में बॉलीवुड के कई कलाकार और उनके दोस्त शामिल हुए थे। वहीं, आलिया ने छह नवंबर 2022 को बेटी राहा को जन्म दिया था।
लहंगे में दिखा राधिका मर्चेंट का रॉयल लुक
