{"_id":"5b5c14154f1c1b4e748b773d","slug":"alia-bhatt-confess-to-marry-ranbir-kapoor-in-koffee-with-karan-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणबीर से शादी करने की आलिया पहले ही कर चुकी थीं प्लानिंग, ये वीडियो है प्यार का पक्का सबूत ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर से शादी करने की आलिया पहले ही कर चुकी थीं प्लानिंग, ये वीडियो है प्यार का पक्का सबूत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बी-टाउन में इन दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर की खबरें जोरो-शोरों से चल रही हैं। पिछले दिनों आलिया और रणबीर ने एक साथ सोनम कपूर के रिसेप्शन में पहुंचकर इन अफवाहों को हवा दी थी। उसके बाद कई मौके आए जब दोनों ने अपने रिलेशनशिप को सभी के सामने कबूल भी किया। अक्सर एक दूसरे के साथ डिनर डेट पर जाना तो कभी रणबीर का आलिया के पापा महेश भट्ट से मिलने आना।
Alia bhatt
दोनों अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ काम कर रहे हैं। पिछले दिनों एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने कहा था कि एक लड़के के तौर पर आलिया भट्ट पर मेरा क्रश है। वहीं आलिया ने रणबीर के बारे में सवाल करने पर चेहरा छिपा लिया था। हाल ही में 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान रणबीर आलिया के प्यार में इतने दीवाने हुए कि उनके फोटोग्राफर तक बन गए। बेशक रणबीर आज आलिया के दीवाने हुए हो लेकिन आलिया का काफी पहले से रणबीर पर क्रश रहा है।
आलिया भट्ट
हाल ही में आलिया का एक विडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह शौक से कह रही हैं कि वह रणबीर कपूर से प्यार करती हैं और उनसे शादी करना चाहती हैं। यह वीडियो करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' का है, जिसमें आलिया के साथ परिणीति चोपड़ा भी हैं।
खुद देखें ये वीडियो
खुद देखें ये वीडियो
A post shared by Alia Bhatt Videos (@aliaabhattvideos) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Alia bhatt
उस वक्त तो आलिया के इस बयान पर किसी ने ध्यान नहीं दिया था कि वो रणबीर से शादी करना चाहती हैं। अब आलिया का ये इंटरव्यू वायरल हो गया है। हर बात के जवाब में रणबीर कपूर का नाम लेने पर आलिया के इरादे पहले से ही साफ थे। खैर आलिया ने उस वक्त बेशक यह मजाक में कहा हो, लेकिन अब पूरी दुनिया जानती है कि आलिया-रणबीर के बीच जो कुछ भी है बहुत खास है।
विज्ञापन
रणबीर और आलिया
कम ही लोग जानते होंगे कि 'ब्रह्मास्त्र' से पहले आलिया-रणबीर को 'वेक अप सिड' में कास्ट किया जा रहा था लेकिन रणबीर के साथ काम करने का मौका कोंकणा सेन को मिला। अगर ऐसा होता तो साल 2009 में ही आलिया और रणबीर का डेब्यू हो जाता।इन दिनों रणबीर और आलिया 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं।