फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Wedding: इन सितारों ने खाए एक्स की शादी के लड्डू! आयोजनों में खुशी-खुशी हुए शामिल

Sat, 11 Feb 2023 01:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 11 Feb 2023 01:41 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt Congrats Sidharth Kiara Advani wedding Stars Happily Attended Ex Wedding Shahid To Ranbir Kapoor
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

लोग सारी जिंदगी उस इंसान के साथ बिताना पसंद करते हैं, जिससे उन्हें प्यार हो। हालांकि, कई बार रिश्ते टूट जाते हैं और इसी के साथ शादी के ख्वाब भी धरे रह जाते हैं। अक्सर अलग होने के बाद प्रेमियों के बीच दोस्ती-दुश्मनी जैसी कोई चीज नहीं रह जाती। ...और बात अगर एक्स की शादी में जाने की हो तो लोग तुरंत इनकार कर देते हैं। मगर, बॉलीवुड सितारे इस मामले में बिल्कुल अलग हैं। ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने अपने एक्स की शादी की जमकर खुशियां मनाईं। हालिया उदाहरण कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी में देखने को मिला, जब सिद्धार्थ की एक्स गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने दोनों की शादी की तस्वीर साझा कर उन्हें बधाई दी। इतना ही नहीं, कुछ सितारे तो बाकायदा अपने एक्स की शादी में खुशी-खुशी शामिल भी हुए। आइए जानते हैं...

Alia Bhatt Congrats Sidharth Kiara Advani wedding Stars Happily Attended Ex Wedding Shahid To Ranbir Kapoor
शाहिद कपूर-मीरा राजपूत, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा की शादी में शामिल हुए शाहिद 
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'कमीने' की शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा रिलेशनशिप में थे। हालांकि, दोनों ने सार्वजनिक रूप से अपने रिलेशन को लेकर कभी कुछ नहीं कहा। मगर, मीडिया में दोनों के अफेयर की चर्चाओं ने तब और जोर पकड़ा जब आयकर की टीम प्रियंका चोपड़ा के घर पहुंची और वहां शाहिद कपूर भी नजर आए। इसके बाद दोनों के रिश्ते की बात आग की तरह फैल गई। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। कई साल बाद जब 2018 में प्रियंका ने शादी की तो एक्ट्रेस के रिसेप्शन में शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ पहुंचे।

Alia Bhatt Congrats Sidharth Kiara Advani wedding Stars Happily Attended Ex Wedding Shahid To Ranbir Kapoor
अनुष्का शर्मा-रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर-दीपिका के रिसेप्शन में आईं अनुष्का 
एक वक्त पर अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह के बीच डेटिंग की खबरें मीडिया की सुर्खियों में रहीं। फिल्म 'बैंड बाजा बारात' में दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का खूब ध्यान खींचा। बाद में दोनों की राहें जुदा हो गईं, लेकिन दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता बरकरार रहा। दीपिका और रणवीर सिंह की जब शादी हुई तो मुंबई में आयोजित उनके रिसेप्शन में अनुष्का शर्मा भी शरीक हुईं। रणवीर ने इसका जिक्र भी किया था कि अनुष्का के आने से उन्हें बेहद खुशी हुई।
Sukesh Chandrashekhar: सुकेश ने चाहत खन्ना को भेजा 100 करोड़ का लीगल नोटिस, छवि खराब करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Congrats Sidharth Kiara Advani wedding Stars Happily Attended Ex Wedding Shahid To Ranbir Kapoor
अहाना-रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

अहाना देओल की शादी में रणवीर सिंह
रणवीर सिंह और धर्मेंद्र की बेटी अहाना देओल के अफेयर की खबर एक समय पर मीडिया की सुर्खियों में थी। मगर, जल्द ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि, दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता बरकरार रहा। अहाना की शादी जब वैभव वोहरा से हुई तो रणवीर सिंह भी उस शादी में शामिल हुए।
Kangana Ranaut : पंगा गर्ल कंगना रनौत ने आमिर खान पर साधा निशाना, इस बात पर एक्टर को कहा 'बेचारा'

विज्ञापन
Alia Bhatt Congrats Sidharth Kiara Advani wedding Stars Happily Attended Ex Wedding Shahid To Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट,सोनम कपूर-आनंद आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया

सोनम कपूर की शादी में रणबीर कपूर
रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सावरिया' से डेब्यू किया था। कुछ वक्त एक-दूसरे को डेट करने के बाद इनकी राहें जुदा हो गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इनका रिश्ता काफी बुरे मोड़ पर टूटा था। इसके बावजूद वर्षों बाद रणबीर कपूर ने सोनम कपूर की शादी में खुशी-खुशी शिरकत की। रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के साथ सोनम कपूर की शादी अटेंड की थी। बता दें कि सोनम जब आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी, तब पहली बार रणबीर और आलिया एक साथ सार्वजनिक रूप से साथ नजर आए और मीडिया को पोज देकर तस्वीरें क्लिक कराईं।
Gulmohar: 'ब्रह्मास्त्र' के बाद स्टार स्टूडियोज का एक और फैमिली एंटरटेनर, शर्मिला टैगोर की धमाकेदार वापसी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed