फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलिया भट्ट ने मुंबई के कोरोना वॉरियर्स को दिया सरप्राइज, डॉक्टर ने कहा शुक्रिया

Tue, 19 May 2020 01:45 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 19 May 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt for send chocolates and snacks to health workers of mumbai
आलिया भट्ट - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस महामारी के बीच बॉलीवुड सितारे बढ़ चढ़कर लोगों की मदद कर रहे हैं। पीएम केयर्स फंड में सहायता राशि देने के बाद भी सेलेब्स अपने स्तर पर अलग-अलग तरह से सहायता को आगे आ रहे हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने कोरोना वॉरियर्स को अपनी तरफ से एक खास सरप्राइज भेजा, जिसके लिए उनकी तारीफ हो रही है।

Alia Bhatt for send chocolates and snacks to health workers of mumbai
आलिया भट्ट ने भेजा है ये सरप्राइज - फोटो : Social Media

मुंबई के केईएम अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर श्रीपद गंगापुरकर ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें एक चॉकलेट बार, स्वीट बन, ड्रिंक के साथ कुछ स्नैक्स भी नजर आ रहे हैं। इस बॉक्स में एक पेपर पर नोट भी है जिसपर लिखा है, 'थैंक्यू आप जो कुछ भी कर रहे हैं लोगों को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए। आप असली हीरो हैं।'

Alia Bhatt for send chocolates and snacks to health workers of mumbai
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

डॉक्टर श्रीपद गंगापुरकर आलिया भट्ट की इस पहल के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने लिखा है, 'धन्यवाद आलिया भट्ट इस स्वीट सरप्राइज के लिए। कोरोना वायरस महामारी के खतरनाक समय के बीच आपका ये गिफ्ट बेहद खास है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt for send chocolates and snacks to health workers of mumbai
आलिया भट्ट - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

एक यूजर को जवाब देते हुए डॉक्टर श्रीपद गंगापुरकर ने भी ये भी बताया है कि आलिया भट्ट ने ये बॉक्स मुंबई के सभी डॉक्टर्स को भेजा है। उन्हें ट्वीट करते हुए लिखा है, 'मुंबई में कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए आलिया भट्ट ने सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को ये चॉकलेट भेजी हैं।' आलिया के इस काम के लिए फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Alia Bhatt for send chocolates and snacks to health workers of mumbai
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट फिलहाल इन दिनों लॉकडाउन में अपने घर पर वक्त बिता रही हैं। रविवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनका हेयर स्टाइल बदला हुआ नजर आया था। इसे शेयर करते हुए आलिया ने लिखा था कि 60 दिन बाद, स्ट्रांग, फिट और बर्प्स में बेहतर हो गई हूं। रस्सी कूदने में बेहतर हो गई हूं। पुश अप्स में और ज्यादा बेहतर हो गई हूं। रनिंग के लिए जुनूनी, सही खाने के लिए सुपर जुनूनी और अगले चुनौती का इंतजार कर रही हूं।

छात्र ने लगाई सोनू सूद से मदद की गुहार, अभिनेता ने कहा- 'अपनी मम्मी से कहो...'

View this post on Instagram

60 days later - stronger, fitter, better at burpees, much better at skips, much much better at push ups, obsessed with running, super obsessed with eating right and waiting to get back onto the next challenge. Dear @sohfitofficial don’t know what I would’ve done without you’.. you guys are just the best @nonie.tuxen ❤️ #sohfit40daychallenge P.S - Yes I cut my hair AT HOME - thanks to my multitalented loved one who rose to the occasion when I was in need of a chop chop 💇♀️💜

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed