{"_id":"6023f2728ebc3ee94a2b5005","slug":"alia-bhatt-friend-anushka-ranjan-shared-maldives-vacation-photos-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर छाया है आलिया भट्ट का मालदीव वैकेशन, अनुष्का ने नई तस्वीरें शेयर कर बढ़ा दी सरगर्मी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया पर छाया है आलिया भट्ट का मालदीव वैकेशन, अनुष्का ने नई तस्वीरें शेयर कर बढ़ा दी सरगर्मी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Wed, 10 Feb 2021 08:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दोस्तों संग आलिया भट्ट
- फोटो : Insatagram- @Anushkaranjan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की मालदीव वैकेशन वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अब कुछ और फोटोज सामने आई हैं, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है। ये तस्वीरें उनकी दोस्त और गिल्टी फिल्म की अभिनेत्री आकांक्षा रंजन की बहन अनुष्का रंजन ने शेयर की हैं।
2 of 5
दोस्तों संंग आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
खूबसूरत पूल में एन्जॉय करते हुए गर्ल गैंग सेल्फी लेते हुए नजर आ रहा है। अनुष्का ने इसे शेयर करते हुए लिखा कि बहुत सारी मुस्कुराहटें…बहुत सारा प्यार। उन्होंने हैशटैग लगाते हुए ट्रैवल डायरीज और मालदीव्स लिखा है। तस्वीर में चार लोग दिखाई दे रहे हैं। आलिया भट्ट, उनकी बहन शाहीन भट्ट, आकांक्षा रंजन और अनुष्का रंजन इसमें मस्ती करते दिख रही हैं। सभी ने स्टाइलिश स्विमसूट पहन रखे हैं।
3 of 5
दोस्तों संंग आलिया भट्ट
- फोटो : Insatagram
इससे पहले आलिया के इस वैकेशन की और भी तस्वीरें शेयर की गई थीं, जिसमें वह ‘कहो न प्यार है’ गाने पर डांस करती नजर आ रही थीं। सभी ने समंदर की रेत पर खूब मस्ती की और खुले आसमान के नीचे आलिशान रिजॉर्ट में लंच का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
हालांकि आलिया भट्ट रणबीर कपूर के चाचा राजीव कपूर के निधन की खबर सुनते ही वापस मुंबई लौट आई हैं। मंगलवार को रणबीर के चाचा और राजकपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का निधन हो गया था, जिसके बाद पूरा कपूर परिवार सदमे में है। करीना कपूर समेत तमाम लोग उनका अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
5 of 5
वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास कई बड़ी फिल्में हैं। आलिया भट्ट पिछली बार महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म सड़क- 2 में नजर आई थींl इस फिल्म में उनके अलावा आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त की अहम भूमिका थीl आलिया भट्ट जल्द रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में अभिनय करती दिखेंगी। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैंl वहीं वह एसएस राजामौली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'आरआरआर' में का भी हिस्सा हैं। इसमें उनके अलावा राम चरण की अहम भूमिका हैl आलिया भट्ट निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में भी दिखेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।