फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहन शाहीन के लिए भावुक हुईं आलिया भट्ट, इंस्टाग्राम पर संदेश देते हुए आ गए आंसू

Mon, 15 Oct 2018 03:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 15 Oct 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt get emotional after read sister shaheen bhatt book I've Never Been happier
अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाली बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार आलिया भट्ट इन दिनों बेहद खास वजह से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में आलिया भट्ट बहुत भावुक और रोती हुई दिख रही हैं। रोने की वजह रणबीर कपूर नहीं बल्कि उनकी बड़ी बहन हैं।
Alia Bhatt get emotional after read sister shaheen bhatt book I've Never Been happier
दरअसल आलिया भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किए हैं। इस वीडियो में वह रोती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में आलिया भट्ट बहन शाहीन भट्ट के लिए रो रही हैं। गौरतलब है कि उनकी बहन काफी लंबे समय तक डिप्रेशन का शिकार रही थीं। जिस तरह से शाहीन ने डिप्रेशन से लड़ाई लड़ी आलिया उनसे काफी प्रभावित हैं।
Alia Bhatt get emotional after read sister shaheen bhatt book I've Never Been happier
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर चार वीडियो शेयर कर बहन शाहीन के लिए प्यार भरा संदेश दिया और माफी भी मांगी है। दरअसल शाहीन भट्ट ने डिप्रेशन से अपनी लड़ाई को लेकर I've Never Been (Un)happier किताब लिखी है। इस किताब के द्वारा उन्होंने अपनी जिंदगी के संघर्ष को बयां किया है। इस किताब को पढ़ने के बाद आलिया भट्ट ने शाहीन के संघर्ष को जाना।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Dear Shaheen.. 💫

A post shared by Alia ✨⭐️ (@aliaabhatt) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt get emotional after read sister shaheen bhatt book I've Never Been happier
किताब के बारे में बताते हुए आलिया ने कहा, 'मैंने आपकी किताब पढ़ी,जिसे आपने इतनी आसानी और ईमानदारी से लिखा है, जबकि मैं आपके लिए लेटर लिखते हुए शब्द भी नहीं ढूंढ पा रही हूं... मुझे बहुत ही बुरा महसूस हुआ। मुझे इस बात का पछतावा है कि 25 सालों से मैं आपके साथ रहती आ रही हूं इसके बावजूद मैं आपकी डिप्रेशन से लड़ाई के बारे में जान ही नहीं सकी। मैंने कभी उन छोटी-छोटी चेतावनियों पर ध्यान ही नहीं दिया।' 
विज्ञापन
Alia Bhatt get emotional after read sister shaheen bhatt book I've Never Been happier
शाहीन से माफी मांगते हुए अलिया भट्ट की आंखें भीग गईं। नम होते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि सब आपसे माफी मांग रहे हैं, लेकिन आप उन्हें माफ कर दीजिएगा क्योंकि भले ही हम आपसे प्यार करते हैं पर आप किस परेशानी से जूझ रही थीं इसे हम समझ ही नहीं सके।' आपको बता दें कि आलिया भट्ट इन दिनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर सिंह, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed