फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलिया भट्ट ने अपने ड्राइवर को घर खरीदने के लिए दिए 50 लाख रुपये, जूहू में बुक कराया आलीशान फ्लैट

Tue, 19 Mar 2019 08:49 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 19 Mar 2019 08:49 AM IST
विज्ञापन
alia bhatt gifts house to her driver in mumbai worth rupees 50 lakh rupee
alia bhatt
आलिया भट्ट की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों ही बेहतरीन हैं । एक के बाद एक हिट फिल्में देकर वो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हो गई हैं । वहीं रणबीर कपूर के साथ रिलेशन को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं । दोनों की फैमिली भी इनके रिश्ते से बहुत खुश है । आलिया इस बार एक बहुत ही खास वजह से चर्चा में आ गई हैं । 

 
alia bhatt gifts house to her driver in mumbai worth rupees 50 lakh rupee
Alia Bhatt - फोटो : social media
आलिया भट्ट की जिंदगी में उनके पिता महेश भट्ट, मेंटर करण जौहर और ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर सबसे ज्यादा मायने रखते हैं । लेकिन इन तीनों के अलावा भी एक शख्स ऐसा है जिसके लिए आलिया कुछ भी कर सकती हैं । हाल ही में आलिया ने ये बात साबित भी कर दी है । 
alia bhatt gifts house to her driver in mumbai worth rupees 50 lakh rupee
alia bhatt - फोटो : social media
ये शख्स हैं आलिया के ड्राइवर सुनील और उनका हेल्पर अमोल । जब आलिया ने अपना करियर साल 2012 में शुरू किया था तबसे ये दोनों उनके साथ हैं । आलिया इन दोनों शख्स को अपने परिवार का हिस्सा मानती हैं । इसलिए उन्होंने सुनील और अमोल को 50 लाख रुपए का घर गिफ्ट किया है । 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt gifts house to her driver in mumbai worth rupees 50 lakh rupee
alia bhatt
स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनसुार, आलिया ने अपने बर्थडे पर सुनील और अमोल को ये महंगा तोहफा दिया । आलिया ने सुनील और अमोल को 50-50 लाख रुपए दिए । जिससे वो मुंबई में अपना घर खरीद सकें । खबरों की मानें तो सुनील और अमोल ने जुहू और खार इलाके में अपना 1 बीएचके घर बुक कर लिया है ।
विज्ञापन
alia bhatt gifts house to her driver in mumbai worth rupees 50 lakh rupee
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों अपनी फिल्म 'कलंक' का प्रमोशन कर रही हैं । फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है । वहीं एक गाना भी हाल ही में रिलीज किया गया । आलिया के साथ फिल्म में वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में हैं ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed