फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान की मुश्किलें बढ़ीं, बेनामी संपत्ति मामले में आयकर विभाग ने फैसले को दी चुनौती

Tue, 19 Mar 2019 08:38 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 19 Mar 2019 08:38 AM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan comes again under scanner of Income Tax over his farm house
shahrukh khan - फोटो : file photo

बेनामी संपत्ति मामला एक बार फिर से शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के गले की हड्डी बन गया है। कुछ समय पहले बेनामी संपत्ति के आरोप में किंग खान पर केस दर्ज किया गया था। उस वक्त सहायक प्राधिकरण ने जांच के बाद शाहरुख खान के खिलाफ आरोप खारिज कर दिए थे। इसके बाद यह मामला आयकर विभाग ने अपने हाथ में ले लिया और जांच शुरू कर फैसले को चुनौती दी। यह पूरा मामला शाहरुख खान के फॉर्म हाउस से संबंधित है। शाहरुख पर आरोप है कि उन्होंने इस जमीन को खेती के उद्देश्य से खरीदा लेकिन बाद में फॉर्म हाउस बना दिया। बेनामी संपत्ति कानून में बदलाव के बाद यही फॉर्म हाउस अब जांच के घेरे में है। 

Shahrukh Khan comes again under scanner of Income Tax over his farm house
shahrukh khan - फोटो : file photo

दरअसल, साल 2016 में बेनामी संपत्ति मामले में कुछ बदलाव किए गए थे। इन बदलाव के बाद शाहरुख खान इसमें फंसने वाले सबसे फेमस हस्ती हैं। बेनामी संपत्ति में जो बदलाव किए गिए हैं उसके मुताबिक अगर कोई शख्स बेनामी संपत्ति मामले में दोषी पाया जाता है तो उसे 7 साल की सजा हो सकती है। यहां तक की उसी बेनामी संपत्ति की मार्केट वेल्यू के हिसाब से 25 फीसदी जुर्माना भी लग सकता है। 

Shahrukh Khan comes again under scanner of Income Tax over his farm house
शाहरुख खान - फोटो : file photo

इसके साथ ही बेनामदार और जिसे फायदा पहुंचा दोनों को सजा दिए जाने का प्रावधान है। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के डिप्टी कमिश्नर 87 प्रॉपर्टी के बारे में जानना चाहते थे जिन पर कोस्टल रेगुलेशन कानून के उल्लंघन का आरोप है। इन्हीं 87 प्रॉपर्टी में से एक शाहरुख खान का फॉर्म हाउस भी है। महाराष्ट्र टेनेसी एंड एग्रीकल्चर लैंड्स एक्ट के तहत कृषि योग्य इन जमीनों को गैर-कृषि कार्य के लिए ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan comes again under scanner of Income Tax over his farm house
shahrukh khan - फोटो : file photo

शाहरुख खान ने यह जमीन खेती के लिए खरीदी थी लेकिन उन्होंने फॉर्म हाउस बना लिया। जिसकी वजह से शाहरुख खान की मुसीबतें बढ़ गई। साल 2018 में 15 करोड़ के इस बंगले सहित कई जमीनों को जब्त कर लिया था। आयकर विभाग ने डेजा वु फाम्स्र प्राइवेट लिमिटेड को बेनामदार घोषित कर दिया। इसके साथ ही शाहरुख खान को फायदा लेने वाला बताया था। 

विज्ञापन
Shahrukh Khan comes again under scanner of Income Tax over his farm house
Shahrukh khan - फोटो : file photo

बाद में न्यायिक निर्णय प्राधिकरण ने इस केस को खारिज कर दिया था जिसमें शाहरुख खान और गौरी खान हिस्सेदार थे। वहीं इस पूरे मामले पर आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक, विभाग के पास पर्याप्त आधार हैं जिससे यह पूरा लेनदेन बेनामी साबित होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed