बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा के जन्म के बाद मदरहुड का लुत्फ उठाया। अब वह अपने काम पर वापस लौट चुकी हैं। आलिया अपनी आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी' की प्रेम कहानी की शूटिंग में व्यस्त हैं और अब वह अपने परिवार के साथ-साथ व्यावसायिक जिम्मेदारियों को भी संभाल रही हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है कि पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों बैलेंस करने के चक्कर में उन्हें थेरेपी की जरूरत पड़ रही है।
Alia Bhatt: बेटी राहा के जन्म के बाद से लगातार थेरेपी के लिए जा रही हैं आलिया, अभिनेत्री ने किया वजह का खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में यह चिंता जताई कि वह राहा के साथ किस तरह से खुद को संभाल पाएंगी। आलिया ने खुलासा किया कि उन्हें यह सोचकर चिंता होती है कि क्या वह अपने बच्चे और काम के साथ सही कर रही हैं, क्योंकि महिलाओं पर दोनों कार्यों में बैलेंस बनाने का बहुत दबाव होता है। यह पुरानी सोच है कि एक बार जब महिला को बच्चा हो जाता है और वह मां बन जाती हैं तो उन्हें अपने बच्चे के लिए अपने करियर को छोड़ना पड़ता है या वह एक रोल मॉडल मां नहीं बन पातीं।
Bollywood: छोटी उम्र की लड़कियों के लिए धड़का इन सितारों का दिल, एज गैप जानकर उड़ जाएंगे हो
आलिया ने कहा कि जो भी आज के दौर की महिलाएं हैं और अगर नई बनी हैं तो उन्हें खुद के लिए भी समय निकालना चाहिए। वह अपनी सोच और काम को समझने के लिए समय निकालें, क्योंकि करियर भी उतना ही महत्वपूर्ण है। केवल सोचने के बजाय उन्हें समय देना चाहिए।
Heeramandi: 'हीरामंडी' के लिए पानी की तरह पैसा बहा रहे भंसाली, तैयार हो रहा डेढ़ लाख स्क्वायर फीट का सेट
आलिया भट्ट ने खुलासा किया कि वह खुद ही अपनी आलोचना करती हैं। उन्हें ख्याल आते हैं कि क्या वह सच में अच्छी तरह से काम कर रही हैं या लोग केवल उन्हें खुश करने के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं। उन्हें तरह-तरह के ख्याल आते हैं, जिस कारण वह अपने मानसिक स्वास्थ्य पर कड़ी मेहनत करती हैं और हर हफ्ते थेरेपी के लिए जाती हैं, जहां वह अपनी इन आशंकाओं और शक को दूर कर सकें। इससे आलिया को यह समझने में मदद मिलती है कि वह आगे क्या कर सकती हैं।
OMG 2: तो क्या थिएटर में नहीं रिलीज होगी अक्षय कुमार की ओएमजी 2? फिल्म की रिलीज पर मेकर्स ने लिया यह फैसला
बात करें अभिनेत्री की आने वाली फिल्म के बारे में तो वह करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी। फिल्म में वह रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। फिल्म में दोनों के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीं, आलिया नेटफ्लिक्स की 'हार्ट ऑफ स्टोन' से अपना हॉलीवुड डेब्यू करेंगी।
Alia Bhatt: पति रणबीर को लेकर आलिया का बड़ा खुलासा, बोलीं- इस वजह से राहा के लिए पोजेसिव हैं एक्टर