फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से आलिया बन गईं नंबर वन, रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड को भी छोड़ दिया पीछे

Wed, 13 Jun 2018 05:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 13 Jun 2018 05:50 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt is most engaging actress on twitter

फिल्म 'राजी' में अपनी एक्टिंग से आलिया भट्ट दर्शकों पर जादू चलाने में कामयाब रहीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। जहां आलिया की एक्टिंग की सभी तारीफें कर रहे हैं वहीं उनके नाम अब एक और रिकॉर्ड कायम हो गया है। 

alia bhatt is most engaging actress on twitter

दरअसल, आलिया ना केवल अपनी बेहतरीन एक्टिंग से बल्कि ट्रेंडी लुक्स के जरिए भी ट्विटर पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रही हैं तभी तो वो ट्विटर पर ‘मोस्ट एंगेजिंग एक्ट्रेस ऑफ बॉलीवुड’ बन गई हैं।

alia bhatt is most engaging actress on twitter

स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के मुताबिक आलिया भट्ट 100 अंकों के साथ मोस्ट एंगेजिंग एक्ट्रेस ऑन ट्विटर बन गई हैं। यह आंकड़े यूएस की मीडिया टेक कंपनी स्कोर ट्रेंड्स इंडिया द्वारा दिए गए हैं। इससे पहले हाल ही में प्रियंका चोपड़ा फेसबुक पर मोस्ट एंगेजिंग सेलिब्रिटी बनी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt is most engaging actress on twitter

इस लिस्ट में जहां आलिया पहले स्थान पर हैं। वहीं 89 अंकों के साथ अनुष्का शर्मा ट्विटर पर दूसरे स्थान पर हैं। दीपिका पादुकोण 76 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 64 अंकों के साथ जैकलिन फर्नांडीज चौथे स्थान पर हैं। अंतरराष्ट्रीय आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा 63 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

विज्ञापन
alia bhatt is most engaging actress on twitter

स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के सह-संस्थापक अश्वनी कौल ने बताया, 'आलिया की फिल्म 'राजी' बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड क्लब में पहुंचने में कामयाब रही। साथ ही, अब वह रणबीर कपूर और बिग बी के साथ 'ब्रम्हास्त्र' कर रही हैं। आलिया और रणबीर कपूर के लिंक-अप्स की खबरें भी इन दिनों सुर्खियों में हैं। जिसकी वजह से ट्विटर पर आलिया के बारे में सबसे ज्यादा पोस्ट हुए। यही नहीं आलिया से जुड़े पोस्ट को सबसे ज्यादा लाइक और ट्वीट किए गए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed