लव रंजन की रोमांटिक-कॉमेडी तू झूठी मैं मक्कार से रणबीर कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी का जादू दिखाएंगे। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर उनके अपोजिट नजर आने वाली हैं। हालांकि, रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट ने ही इस फिल्म को लेकर उनका मजाक उड़ाया है। इस बारे में आलिया ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की। साथ ही, लिखा कि मेरा अनुमान इसके बेहद करीब था।
Alia Bhatt: आलिया ने उड़ाया रणबीर की 'तू झूठी मैं मक्कार' का मजाक, बोलीं- गलत नहीं था मेरा अनुमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह है पूरा मामला
बता दें कि तू झूठी मैं मक्कार फिल्म के बारे में मेकर्स ने धीरे-धीरे जानकारी लीक की। शुरुआत में तो फैंस को सिर्फ फिल्म के नाम के कुछ ही अक्षर बताए गए थे। इसके बाद दर्शकों को नाम का अनुमान लगाने के लिए कहा गया था। इस पर ही आलिया भट्ट ने इंस्टा स्टोरी साझा की।
यह भी पढ़ें: Pathaan: शिवराज के मंत्री पर स्वरा का निशाना, बोलीं- उन्हें अभिनेत्रियों के कपड़े देखने से फुर्सत मिलती तो...
आलिया ने लिखी यह बात
फिल्म के नाम को लेकर मेकर्स की मांग के बाद आलिया ने भी इस पर अनुमान लगाया। इसके बाद उन्होंने अपने मन की बात सोशल मीडिया पर साझा की। जब तू झूठी मैं मक्कार फिल्म का टीजर जारी हुआ तो आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की। उन्होंने इसका मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'मेरा अनुमान इसके काफी करीब था। जस्ट सेइंग।' बता दें कि अभिनेत्री ने अपने अनुमान में इस फिल्म का नाम 'टिंगल जिंगल मिंगल मिंगल' बताया था।
यह भी पढ़ें: Govinda Naam Mera Review: साल 2022 की सबसे खराब फिल्म, शशांक खेतान का निर्देशन ‘धड़क’ से भी नीचे गिरकर धड़ाम
कब रिलीज होगी यह फिल्म?
अब हम आपको इस फिल्म के बारे में जानकारी दे देते हैं। बता दें कि लव रंजन की इस रोमांटिक कॉमेडी में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर एक साथ नजर आएंगे। बड़े पर्दे पर इन दोनों सितारों की जोड़ी पहली बार बनी है। माना जा रहा है कि यह फिल्म होली के दौरान आठ मार्च 2023 को रिलीज हो सकती है। उधर, आलिया भट्ट इस वक्त मैटरनिटी ब्रेक पर हैं। बता दें कि अप्रैल 2023 में आलिया-रणबीर की शादी हुई थी और नवंबर में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। आलिया-रणबीर ने अपनी बेटी का नाम राहा रखा है।
यह भी पढ़ें: Pathaan: शर्लिन ने दीपिका को बताया टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्य, बोलीं- भगवा रंग की बिकिनी स्वीकार्य नहीं