फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathaan: शिवराज के मंत्री पर स्वरा का निशाना, बोलीं- उन्हें अभिनेत्रियों के कपड़े देखने से फुर्सत मिलती तो...

Fri, 16 Dec 2022 09:07 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 16 Dec 2022 09:07 AM IST
विज्ञापन
Swara Bhaskar targets narottam mishra Besharam Rang comment says Abhinetriyon ke kapde dekhne se fursat milti
स्वरा भास्कर - फोटो : instagram

पठान के पहले गाने 'बेशर्म रंग' में बिकिनी के रंग को लेकर घिरी दीपिका पादुकोण को अब स्वरा भास्कर और फिल्म निर्माता ओनिर का साथ मिला है। बता दें कि स्वरा भास्कर ने मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर भी निशाना साधा। साथ ही, कहा कि उन्हें अभिनेत्रियों के कपड़े देखने से फुर्सत मिलती तो क्या पता कुछ कर भी लेते। माना जा रहा है कि स्वरा भास्कर का बयान 'बेशर्म रंग' को लेकर भड़के विवाद में पेट्रोल डालने का काम कर सकता है। 

Swara Bhaskar targets narottam mishra Besharam Rang comment says Abhinetriyon ke kapde dekhne se fursat milti
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara

स्वरा ने ऐसे साधा निशाना
स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर उस खबर का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें मध्य प्रदेश सरकार में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान का जिक्र किया गया था। दरअसल, नरोत्तम मिश्रा ने पठान के गाने बेशर्म रंग में भगवा रंग की बिकिनी और कुछ दृश्यों पर आपत्ति जताई थी। स्वरा भास्कर ने लिखा, 'मिलिए हमारे देश के सत्ताधारी नेताओं से। अभिनेत्रियों के कपड़े देखने से फुर्सत मिलती तो क्या पता कुछ कर भी लेते।'
Pathaan: शर्लिन ने दीपिका को बताया टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्य, बोलीं- भगवा रंग की बिकिनी स्वीकार्य नहीं

Swara Bhaskar targets narottam mishra Besharam Rang comment says Abhinetriyon ke kapde dekhne se fursat milti
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara

स्वरा ने मीडिया को भी लिया आड़े हाथों
बता दें कि नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले में बुधवार (14 दिसंबर) को बयान जारी करते हुए कहा था कि बेशर्म रंग गाने को दूषित मानसिकता के साथ शूट किया गया है। वहीं, स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग को लेकर मीडिया को भी आड़े हाथों लिया। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'अपराधी अब मंत्रालयों में जुड़ रहे हैं, लेकिन यह खबर नहीं है। अर्थशास्त्री यात्रा में शामिल हो रहे हैं।' इस ट्वीट को कोट करते हुए स्वरा भास्कर ने लिखा, 'दूसरी खबर यह है कि आइटम नंबर करने वाली हीरोइन ने किस रंग के कपड़े पहन रखे हैं।'
Govinda Naam Mera Review: साल 2022 की सबसे खराब फिल्म, शशांक खेतान का निर्देशन ‘धड़क’ से भी नीचे गिरकर धड़ाम

विज्ञापन
विज्ञापन
Swara Bhaskar targets narottam mishra Besharam Rang comment says Abhinetriyon ke kapde dekhne se fursat milti
ओनिर - फोटो : Social media

फिल्म निर्माता ओनिर ने भी रखी अपनी राय
इस मामले में हो रहे विवाद पर फिल्म निर्माता ओनिर ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने एक ट्विटर यूजर की पोस्ट के स्क्रीनशॉट साझा किए, जो पठान के गाने बेशर्म रंग को ट्रोल करने की कोशिश कर रहा था। दरअसल, यूजर ने लिखा था, 'कैसे कोई शख्स चंद रुपयों के लिए अपनी पत्नी के सार्वजनिक उत्पीड़न की इजाजत दे सकता है? वह कैसा पति है?' इस पर ओनिर ने लिखा, 'यह बेहद खराब मानसिकता है। अनुमति और बर्दाश्त जैसे शब्दों से पता चल रहा है कि वह शख्स किस तरह की जनजाति से ताल्लुक रखता है, जहां आज भी पत्नी को पति का गुलाम समझा जाता है। सिर्फ खराब मानसिकता के लोग ही ऐसा सोच सकते हैं।'
Box Office Report: क्या 'अवतार 2' थामेगी 'दृश्यम 2' की रफ्तार? गुरुवार को ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस का हाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed