फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathaan: शर्लिन ने दीपिका को बताया टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्य, बोलीं- भगवा रंग की बिकिनी स्वीकार्य नहीं

Fri, 16 Dec 2022 08:28 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 16 Dec 2022 08:28 AM IST
विज्ञापन
Sherlyn Chopra slams Deepika Padukone for Wearing Saffron Bikini says she sympathiser of Tukde Tukde gang
बेशर्म रंग गाने की तस्वीरओ - फोटो : social media

पठान के पहले गाने 'बेशर्म रंग' में दीपिका पादुकोण की बिकिनी के भगवा रंग पर शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इसका विरोध करने वालों की लिस्ट में शर्लिन चोपड़ा का भी नाम जुड़ गया है। उन्होंने इस मामले में दीपिका को टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्य बनाया। साथ ही, कहा कि भगवा रंग की बिकिनी किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। बता दें कि इस मसले में शर्लिन चोपड़ा मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के बयान का समर्थन करती नजर आईं। 

Sherlyn Chopra slams Deepika Padukone for Wearing Saffron Bikini says she sympathiser of Tukde Tukde gang
शर्लिन और दीपिका - फोटो : सोशल मीडिया

शर्लिन ने दीपिका पर ऐसे साधा निशाना
शर्लिन चोपड़ा ने कहा, 'दीपिका टुकड़े-टुकड़े गैंग के प्रति हमदर्दी रखती हैं। ऐसे में पठान फिल्म के गाने बेशर्म रंग में उन्हें भगवा रंग की बिकिनी में करोड़ों हिंदू स्वीकार्य नहीं करेंगे। दरअसल, यह रंग शुद्धता, वफादारी और समर्पण का रंग है।' शर्लिन ने कहा कि मैं नरोत्तम मिश्रा के बयान से पूरी तरह सहमत हूं। वहीं, आमिर खान की कलश पूजा और शाहरुख खान के वैष्णो देवी जाने के सवाल पर शर्लिन ने कहा कि लोग जिस पर विश्वास करते हैं, वे उनकी पूजा कर सकते हैं, लेकिन उन्हें आम जनता की भावनाओं के प्रति भी सचेत रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें: हिंदी के दर्शकों ने फिर दिखाया दम, एडवांस बुकिंग में निकली तेलुगू व तमिल से आगे

Sherlyn Chopra slams Deepika Padukone for Wearing Saffron Bikini says she sympathiser of Tukde Tukde gang
बेशर्म रंग गाने की तस्वीर - फोटो : social media

गाने पर क्यों हो रहा विवाद?
बता दें कि पठान फिल्म का गाना बेशर्म रंग जब से रिलीज हुआ है, तब से विवादों में घिरा हुआ है। गाना रिलीज होते ही नरोत्तम मिश्रा ने इस पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने गाने में कई तरह के बदलाव करने की मांग की। साथ ही, कहा था कि अगर गाने में कपड़ों का रंग नहीं बदला गया तो मध्य प्रदेश में इस फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, 'गाने में दिखाए गए कपड़ों पर आपत्ति है और इस गाने को पूरी तरह दूषित मानसिकता के तहत शूट किया गया है। गाने के सीन और कपड़ों को ठीक किया जाना चाहिए। अन्यथा इस फिल्म को मध्य प्रदेश में दिखाने की अनुमति दी जाएगी या नहीं, इस पर विचार किया जाएगा।'

यह भी पढ़ें: क्या मत्स्य अवतार से जुड़ी है अवतार 2 की कहानी? जानें भारत से इस फिल्म का कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Sherlyn Chopra slams Deepika Padukone for Wearing Saffron Bikini says she sympathiser of Tukde Tukde gang
पठान फिल्म में शाहरुख खान - फोटो : insta

यशराज फिल्म्स ने नहीं दिया कोई बयान
बता दें कि बेशर्म रंग गाने को लेकर हो रहे विवाद पर यशराज फिल्म्स की ओर से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। पठान एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया है और इसकी कहानी श्रीधर राघवन ने लिखी है। शाहरुख खान इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा कर करीब सात साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के भी अहम रोल हैं। यह फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी को रिलीज होनी है

यह भी पढ़ें:  गाना गाते समय पगड़ी क्यों पहनती हैं हर्षदीप कौर, जानिए इसके पीछे की खास वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed