फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: क्या 'अवतार 2' थामेगी 'दृश्यम 2' की रफ्तार? गुरुवार को ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस का हाल

Fri, 16 Dec 2022 08:26 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 16 Dec 2022 08:26 AM IST
विज्ञापन
Thursday Box Office Report ajay devgn Drishyam 2 Kajol Salaam Venky James Cameron Avatar The Way Of Water
अवतार द वे ऑफ वॉटर, दृश्यम 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉक्स ऑफिस पर पिछले चार हफ्तों से धमाल मचा रही फिल्म 'दृश्यम 2' की कमाई पर असर डालने आज हॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में से 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' दस्तक दे रही है। जहां अभी तक अजय देवगन की फिल्म का कलेक्शन चौथे हफ्ते में भी बढ़िया हो रहा था, वहीं अब उम्मीद की जा रही है कि इसकी कमाई पर भारी असर पड़ेगा। जाहिर सी बात है बॉक्स ऑफिस पर 'अवतार 2' की सीधी टक्कर 'दृश्यम 2' से होने वाली है। ऐसे में इन दोनों फिल्मों की आंधी में 'सलाम वेंकी' और साउथ की फिल्म 'विजयानंद' का बुरा हाल होने वाला है। तो चलिए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में जानते हैं कि कौन सी फिल्म ने गुरुवार को कितनी कमाई की।

Thursday Box Office Report ajay devgn Drishyam 2 Kajol Salaam Venky James Cameron Avatar The Way Of Water
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

दृश्यम 2
अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना जैसे बेहतरीन अभिनेताओं की अदाकारी से सजी फिल्म 'दृश्यम 2' की रिलीज को चार हफ्ते पूरे हो चुके हैं। ओपनिंग डे से लगातार शानदार कमाई करने वाली इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर अभी तक जबरदस्त प्रदर्शन रहा है। फिल्म का 28वें दिन की कमाई का रिपोर्ट कार्ड भी सामने आ गया है, जो अभी भी करोड़ों में है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक 28वें दिन फिल्म ने 1.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 215.81 करोड़ रुपये हो गया है।  
Bigg Boss 16: बिग बॉस ने कराया बिस्किट टास्क, ये लोग बने अगले हफ्ते की कैप्टेंसी के दावेदार

Thursday Box Office Report ajay devgn Drishyam 2 Kajol Salaam Venky James Cameron Avatar The Way Of Water
सलाम वेंकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सलाम वेंकी
पिछले हफ्ते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'सलाम वेंकी' को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद भी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही है। हालांकि, पहले दिन की कमाई के बाद इस फिल्म के कलेक्शन में थोड़ा बहुत सुधार देखने को मिला था, लेकिन फिर भी 'सलाम वेंकी' उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई है। फिल्म के सातवें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़ें भी सामने आ गए हैं। 'सलाम वेंकी' ने सातवें दिन महज 25 लाख का कारोबार किया है, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 3.12 करोड़ रुपये हो गया है।

Harshdeep Kaur: गाना गाते समय पगड़ी क्यों पहनती हैं हर्षदीप कौर, जानिए इसके पीछे की खास वजह
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Thursday Box Office Report ajay devgn Drishyam 2 Kajol Salaam Venky James Cameron Avatar The Way Of Water
विजयानंद - फोटो : Social media

विजयानंद
साउथ की फिल्म 'विजयानंद' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है। लेकिन इस फिल्म के कलेक्शन में कोई सुधार देखने को नहीं मिला है। 'विजयानंद' ने सातवें दिन महज 10 लाख रुपये का कारोबार किया है। 
Avatar The Way Of Water: 'अवतार 2' के सामने कई बड़ी चुनौतियां, कीर्तिमान कैसे रचेगी जेम्स कैमरून की यह फिल्म?

विज्ञापन
Thursday Box Office Report ajay devgn Drishyam 2 Kajol Salaam Venky James Cameron Avatar The Way Of Water
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अवतार: द वे ऑफ वॉटर
हॉलीवुड की इस साल की सबसे बहुप्रीक्षित फिल्म 'अवतार 2' आखिरकार आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को पर्दे तक आने में 13 साल का लंबा समय लगा है, जिसे देखने के लिए लोगों के दिलों में बहुत उत्सुकता है। फिल्म से रिलीज के बाद तो बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन करने की उम्मीद है, लेकिन भारत में फिल्म के पहले दिन की एडवांस बुकिंग के आंकड़ें भी सभी को चौंका रहे हैं। फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ की एडवांस बुकिंग के गुरुवार शाम तक के मिले आंकड़ों के मुताबिक फिल्म की अब तक करीब 17 करोड़ रुपये की टिकटें अलग अलग भाषाओं और अलग अलग संस्करणों की देश भर में बिक चुकी हैं।      
Avatar The Way Of Water: क्या मत्स्य अवतार से जुड़ी है अवतार 2 की कहानी? जानें भारत से इस फिल्म का कनेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed