फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलिया भट्ट के नए घर की Inside तस्वीरें Leak, आलीशान फ्लैट की कीमत 13 करोड़ से भी ज्यादा

Sun, 21 Jul 2019 06:46 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 21 Jul 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt new house Inside pictures leaked
Alia Bhatt - फोटो : you tube

कुछ दिन पहले ऐसी खबर आई थी कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने मुंबई के जुहू इलाके में अपने सपनों का घर खरीद लिया है। इस घर की कीमत 13 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही थी। इस खबर के आते ही हर कोई यह जानना चाहता था कि आलिया का आलीशान घर अंदर से कैसे दिखता है। अब आपका यह इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि आलिया ने फैंस के लिए अपने घर के अंदर का लुक खुद शेयर किया है। 

Alia Bhatt new house Inside pictures leaked
Alia Bhatt home inside picture - फोटो : you tube

घर के वीडियो को आलिया भट्ट ने यूट्यूब पर अपने चैनल पर शेयर किया है। इस वीडियो में आलिया भट्ट फैंस को अपना घर दिखा रही हैं। साथ ही बता रही हैं कि घर में शिफ्ट करना कितना मुश्किल होता है। वीडियो में आलिया की बहन शाहीन और मां सोनी राजदान भी नजर आ रही हैं।

Alia Bhatt new house Inside pictures leaked
Alia Bhatt home inside picture - फोटो : you tube

वीडियो में आलिया अपने घर को सजाते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो में आलिया के किचन से लेकर बेडरूम और लिविंग रूम नजर आ रहा है। इस वीडियो में आलिया अपने नए घर को लेकर काफी खुश हैं। आलिया ने बताया कि वह शुरुआत में अकेले नए घर में शिफ्ट होने वाली थीं लेकिन मेरी बहन ने पार्ट टाइम मेरे साथ और पार्ट टाइम पेरेंट्स के साथ रहने का फैसला लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt new house Inside pictures leaked
Alia Bhatt home inside picture - फोटो : you tube

वीडियो में आलिया के अलावा उनकी बहन शाहीन भी घर सजाने में उनका साथ देते हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में आलिया का घर काफी सुंदर लग रहा है। वीडियो को देखकर इतना तो कहा जा सकता है कि इस घर की छोटी से छोटी चीज पर आलिया ने काफी ध्यान दिया है। खास बात है कि आलिया ने नया घर खरीदने के बाद वैनिटी वैन भी खरीदी थी। आलिया ने वैनिटी वैन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#AliaBhatt gets a new vanity van designed by #GauriKhan . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . #KareenaKapoor #salmankhan #amirkhan #MalaikaAroraKhan #Malaikaarora #aliabhatt #deepikapadukone #Bollywood #ShahRukhKhan #hollywood #bollywoodfashion #indianfashion #celebrityfashion #fashionblogger #superstar #celebstyle #bollywoodactress #bollywoodhotness #model #bollywoodstyle #bollywoodactor #fashion

A post shared by Latest 24x7 (@latest_24x7) on

विज्ञापन
Alia Bhatt new house Inside pictures leaked
Alia Bhatt new vanity van - फोटो : instagram

खास बात यह है कि आलिया के इस नए चलते फिरते घर को शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है। वैनिटी वैन की तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन भी दिया था। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए आलिया ने लिखा - 'मेरे नए चलते फिरते घर की तस्वीर..गौरी खान।' ऐसा पहली बार नहीं है कि गौरी खान ने किसी सेलिब्रिटी के लिए वैनिटी वैन डिजाइन की हो। इससे पहले गौरी खान करण जौहर के टेरिस और रणबीर कपूर के नए घर का इंटीरियर भी डिजाइन कर चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed