फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: ईशा अंबानी के साथ अपनी दोस्ती पर आलिया ने की बात, कुछ ही दिनों के अंतर में दोनों बनी थीं मां

Wed, 13 Mar 2024 06:37 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 13 Mar 2024 06:37 PM IST
सार

हाल ही में आलिया ने ईशा के साथ अपने इक्वेशन के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'मुझे बेहद खुशी है कि हमें रिलायंस के साथ साझेदारी मिली।'

विज्ञापन
Alia Bhatt opens up about their bond With Isha Ambani Said We both happened to give birth around the same time
आलिया भट्ट और ईशा अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट हाल ही में रणबीर कपूर और बेटी राहा कपूर के साथ जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह में शामिल हुई थीं। इसे बाद आलिया ने हाल ही में एक बातचीत में ईशा अंबानी के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात की। ईशा और आलिया बिजनेस पार्टनर भी हैं। ईशा के रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड ने 2023 में आलिया के ब्रांड एड-ए-मम्मा में 51 फीसदी की साझेदारी ली थी। 

Alia Bhatt opens up about their bond With Isha Ambani Said We both happened to give birth around the same time
आलिया भट्ट और ईशा अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट ने अप्रैल 2022 में रणबीर कपूर के साथ शादी रचाई थी। इसके बाद नवंबर 2022 में दोनों ने अपने पहले बच्चे राह कपूर का स्वागत किया था। ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल ने 19 नवंबर 2022 को अपने जुड़वां बच्चों, बेटी आदिया और बेटे कृष्णा का स्वागत किया था। हाल ही में आलिया ने ईशा के साथ अपने इक्वेशन के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'मुझे बेहद खुशी है कि हमें रिलायंस के साथ साझेदारी मिली।' 

तारक मेहता की बबीता जी ने की टप्पू से सगाई!

Alia Bhatt opens up about their bond With Isha Ambani Said We both happened to give birth around the same time
आलिया भट्ट - फोटो : instagram/ Alia Bhatt

उन्होंने कहा, 'ईशा अंबानी और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं। हम दोनों ने एक ही समय में बच्चों को जन्म दिया। मेरी बेटी राहा और उनके जुड़वां बच्चों में लगभग एक सप्ताह का अंतर है। इसलिए यह सब भी उसी समय अचानक से हुआ, ऐसे जैसे हम दोनों मां हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt opens up about their bond With Isha Ambani Said We both happened to give birth around the same time
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

उन्होंने कहा, 'अब एक ब्रांड के रूप में एड-ए-मम्मा पर मेरे लिए बहुत व्यक्तिगत था। यह सिर्फ बिजनेस के रूप में देखने से ज्यादा, मेरे अंदर से इसके लिए भाव आने जैसा था। इसलिए ये सब बहुत खूबसूरती से हुआ। सच में मां बनने से मेरे लिए सब कुछ बेहतर हो गया है।'

विज्ञापन
Alia Bhatt opens up about their bond With Isha Ambani Said We both happened to give birth around the same time
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिटेल शाखा रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) के रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड ने सितंबर 2023 में आलिया भट्ट की एड-ए-मम्मा में साझेदारी की थी। इस साझेदारी के बाद ब्रांड को कई रूप से विकसित होते देखा जा रहा है। गौरतलब है कि एड-ए-मम्मा की स्थापना 2020 में आलिया भट्ट द्वारा की गई थी। यह बच्चों के लिए किफायती दरों में अच्छे कपड़ों के विकल्प प्रदान करने के लिए जाना जाता है। ब्रांड ने 2022 में मातृत्व परिधान भी शामिल किए। 

De De Pyaar De 2: दे दे प्यार दे के सीक्वल पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed