बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बेहद कम उम्र में खूब सफलता पाई है। वहीं निजी जिंदगी में भी एक्ट्रेस एक खुशहाल शादी-शुदा लाइफ जी रही हैं। करियर के पीक पर और महज 29 साल की उम्र में मां बनने का फैसला किसी भी एक्ट्रेस के लिए बेहद मुश्किल होता है। हालांकि आलिया पर्सनल के साथ ही प्रोफेशनल जिंदगी में भी सफल हैं। साल 2022 में शादी के कुछ दिन बाद ही अभिनेत्री ने अपनी गर्भावस्था की जानकारी दी थी, वहीं इस फेज में भी एक्ट्रेस फिल्म का प्रमोशन करने से लेकर शूटिंग करने तक लगातार सक्रिय रहीं और अब उन्होंने बेटी 'राहा' को जन्म देने के कुछ ही महीनों में खुद को फिर से फिट कर लिया है और काम करने के लिए पूरी तरह से रेडी हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने गर्भावस्था के दौरान अपने काम करने के अनुभव को साझा किया।
Alia Bhatt: आलिया ने साझा किया गर्भावस्था के दौरान काम का अनुभव, बोलीं- कुछ हफ्ते थोड़े मुश्किल थे क्योंकि...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले दो हफ्ते रहे मुश्किल
हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान आलिया भट्ट ने गर्भावस्था के दौरान अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, "टचवुड, मेरी गर्भावस्था ने मुझे फिजिकल रूप से पीछे नहीं होने दिया, हां, पहले कुछ हफ्ते थोड़े मुश्किल थे क्योंकि मुझे काफी थकान और मिचली आ रही थी।"
Tunisha Sharma: सुसाइड जैसा कदम उठा सकते हैं शीजान, वकील ने किया चौंकाने वाला खुलासा
इसलिए 12 हफ्तों तक नहीं बताई थी प्रेग्नेंसी की बात
आलिया भट्ट ने आगे बात करते हु कहा कि मुझे थकान और मिचली हो रही थी लेकिन मैंने इस बारे में कोई बात नहीं की क्योंकि हर कोई यही कहता है कि आपको पहले 12 हफ्तों तक कुछ नहीं कहना है, इसलिए मुझे ये जानकारी अपने तक ही रखनी थी, लेकिन में अपनी बॉडी की सुन रही थी। अगर मुझे एक शॉट के बीच लेटने की जरूरत होती, तो मैं अपनी वैन में झपकी लेती थी। मैं सोचती थी कि ज्यादा से ज्यादा आराम करूंगी लेकिन काम के प्रति प्रतिबद्धता को भी पूरा करना होगा।
Bhojpuri EXCLUSIVE: इस चलन ने बर्बाद कर दी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री, ‘अमर उजाला’ से बोले दिग्गज निर्माता
बात करें आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की तो साल 2022 में उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' शानदार सफल रही, इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। वहीं आलिया की आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी है', जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 28 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी। वहीं आलिया के हाथ में हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' है जिसकी शूटिंग उन्होंने गर्भावस्था के दौरान की थी।
Urfi Javed: एक बार फिर अपने कपड़ों को लेकर निशाने पर आईं उर्फी, भाजपा नेता ने उठाई गिरफ्तारी की मांग