इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी अवार्ड्स (आईफा) के नामांकन बीते हफ्ते घोषित हो चुके हैं। कौन सी फिल्म सबसे आगे निकली, कौन सी पीछे रही, इस उधेड़बुन में अधिकतर लोगों का ध्यान इस तरफ गया ही नहीं कि इस साल पूरा खेल सिर्फ 16 हिंदी फिल्मों के बीच ही सिमटा हुआ है। वैसे तो बॉक्स ऑफिस पर बीते साल गिनती की चार हिंदी फिल्में ‘द कश्मीर फाइल्स’, ‘भूल भुलैया 2’, ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ और ‘दृश्यम 2’ ही सबसे आगे रहीं और इन फिल्मों के बीच ही सबसे ज्यादा नामांकन भी कायदे से होने चाहिए थे, लेकिन इसमें ओटीटी पर रिलीज हुई ओरिजिन फिल्में भी शामिल हैं। और, पुरस्कार तो खैर पुरस्कार है वह चाहे फिर किसी भी कैटेगरी में क्यों न हों। चौंकिएगा नहीं अगर इस विश्लेषण में एक ही फिल्म का हीरो बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नामांकित निकले और हीरोइन बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर की कैटेगरी में और ये भी एक ही फिल्म के लिए दो संगीतकार सर्वश्रेष्ठ संगीतकार के लिए आपस में मुकाबला करते नजर आएं। चलिए आपके लिए इस साल के आईफा पुरस्कारों की ये पहेली एक एक फिल्म के साथ सुलझाते चलते हैं...
IIFA Nominations 2023: आईफा के नामांकन कमाल, हीरो एक्टर और हीरोइन सपोर्टिंग कैटेगरी में, बाकी के खेल भी पढ़िए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘ब्रह्मास्त्र’ बेस्ट पिक्चर लायक नहीं, रणबीर भी लापता
कुल 16 फिल्मों के बीच बंटे 59 नामांकनों में से सबसे ज्यादा नौ नामांकन स्टार स्टूडियोज की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 शिवा’ ने जीते और इन नौ में से अकेले पांच नामांकन इस फिल्म ने सिर्फ म्यूजिक के लिए जीते हैं। आईफा ने इसे बेस्ट फिल्म कैटेगरी के लायक नहीं माना और न ही इसके हीरो रणबीर कपूर को ही बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नामांकन मिला है। फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी को बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट स्टोरी के लिए नामांकन मिला है। शाहरुख खान भी नामित सितारों की सूची में अपने सपोर्टिंग रोल के लिए शामिल हैं। मौनी रॉय को इसी की फीमेल कैटेगरी में नामांकन मिला है। फिल्म के संगीत के लिए मिले पांच नामांकनों में प्रीतम के अलावा जोनिता गांधी, श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह के दो नामांकन शामिल हैं।
‘गंगूबाई’ के संगीत को सिर्फ दो नामांकन
निर्माता, निर्देशक, लेखक, संगीतकार संजय लीला भंसाली के लिए उनकी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ काफी मुश्किल फिल्म रही है। अकेले आलिया भट्ट को लीड रोल में लेकर बनी इस फिल्म ने आईफा 2023 के पुरस्कारों के लिए सात नामांकन हासिल किए। लेकिन, फिल्म को संगीत के सिर्फ दो नामांकन एक बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का खुद भंसाली को और दूसरा बेस्ट फीमेल सिंगर का नामांकन श्रेया घोषाल को मिला। फिल्म ने बाकी पांच नामांकन बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट फीमेल एक्टर, बेस्ट मेल सपोर्टिंग एक्टर और बेस्ट स्टोरी (अडॉप्टेड) के जीते हैं।
इसे भी पढ़ें- Urvashi-Rishabh: ऋषभ पंत के साथ आखिर क्यों जुड़ा उर्वशी रौतेला का नाम, आखिर ये रिश्ता क्या कहलाता है?
‘मोनिका’ का म्यूजिक गायब, ‘भूल भुलैया 2’ की हीरोइन तब्बू
कुल 11 कैटेगरी में बंटे साल 2023 के 59 आईफा नामांकनों में पांच नामांकन पाने वाली यानी तीसरे स्थान पर रहने वाली कुल चार फिल्में हैं। निर्माता संजय राउतरे और निर्देशक वासन बाला की फिल्म को आश्चर्यजनक रूप से संगीत कैटेगरी में एक भी नामांकन नहीं मिला है। फिल्म ने पांच नामांकन बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट एक्टर मेल, बेस्ट सपोर्टिंग फीमेल व मेल और बेस्ट स्टोरी (अडॉप्टेड) के लिए जीते हैं। फिल्म ‘भूल भुलैया’ को भी संगीत के लिए सिर्फ एक नामांकन बेस्ट म्यूजिक का मिला है। बाकी चार नामांकन इस फिल्म को बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट एक्टर मेल, बेस्ट एक्टर फीमेल के मिले हैं। बेस्ट एक्टर फीमेल का नामांकन भी यहां कियारा आडवाणी को नहीं तब्बू को मिला है।
गानों की बदौलत ‘जुग जुग जियो’
कुल पांच नामांकन पाकर आईफा 2023 में तीसरे नंबर पर आने में फिल्म ‘जुग जुग जियो’ भी सफल रही है और इसमें बड़ी भूमिका निभाई है फिल्म को मिले चार संगीत नामांकनों ने। कनिष्क सेठ व विशाल शेल्के की जोड़ी इस फिल्म के एक गाने के जरिये बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर बनना चाह रही है तो इसी फिल्म के एक दूसरे गाने के लिए तनिष्क बागची और पॉजी की जोड़ी भी इसी तमगे की फिराक में हैं। फिल्म के एक ही गाने के लिए कविता सेठ और कनिष्क सेठ भी बेस्ट सिंगर मेल और फीमेल के मुकाबले में हैं।