उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत का नाम पिछले काफी समय से चर्चा में रहा है। हाल ही में जब ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हुआ तो उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था- दुआ कर रही हूं। इसके बाद एकबार फिर उर्वशी और ऋषभ के नाम की चर्चा ने जोर पकड़ लिया। इस दौरान उर्वशी रौतेला को ट्रोल्स ने जमकर ट्रोल किया। तो चलिए आपको बताते हैं इस कहानी की शुरूआत कहां से हुई थी और फिर कैसे अंत हुआ।
Urvashi-Rishabh: ऋषभ पंत के साथ आखिर क्यों जुड़ा उर्वशी रौतेला का नाम, आखिर ये रिश्ता क्या कहलाता है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ महीने पहले उर्वशी रौतेला ने एक इंटरव्यू में कहा था कि आरपी यानी रिषभ पंत मुझसे मिलने आए थे। वह कई घंटे मेरा इंतजार करते रहे, लेकिन मैं मिल नहीं पाई। इसके बाद मैं उनसे मुंबई में मिली। उर्वशी के इस बयान के बाद ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम पर लिखा मेरा पीछा छोड़ो बहन। हालांकि इतना लिखने के बाद रिषभ ने ये पोस्ट तुरंत डिलीट कर दिया था, लेकिन तब तक बात फैल चुकी थी।
उर्वशी ने भी ऋषभ पंत के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा- छोटू भैया को सिर्फ बैट-बॉल खेलना चाहिए। मैं कोई मुन्नी नहीं हूं जो बदनाम हो जाऊंगी, वह भी किड्डो डार्लिंग तेरे लिए। रक्षाबंधन मुबारक हो। RP छोटू भैया। किसी शांत लड़की का फायदा नहीं उठाना चाहिए। सिर्फ इतना ही नहीं इन पोस्ट के बाद उर्वशी ने एशिया कप के दौरान उर्वशी दुबई में भारत के मैच देखने के लिए पहुंचीं थीं।
इसे भी पढ़ें- Asrani: अभिनय ही नहीं, गायिकी में भी आगे हैं असरानी, इन फिल्मों में चलाया सुरीली आवाज का जादू
इसके बाद उर्वशी ऋषभ पंत के पीछे-पीछे मैच देखने ऑस्ट्रेलिया भी पहुंच गई थीं। वहां उन्होंने कई तस्वीरें और सैड शायरियां पोस्ट कीं। जिसके बाद एक बार फिर उनका नाम ऋषभ पंत के साथ जोड़ा गया। इस दौरान भी यूजर्स ने उर्वशी को जमकर ट्रोल किया। पिछले दिनों एकतरफा प्यार को लेकर ऋषभ संग जोड़े जा रहे नाम पर उर्वशी रौतेला ने खुलासा कर दिया कि आखिर उनके ये आरपी हैं कौन।
उर्वशी ने बताया कि वह आरपी के नाम से ये पोस्ट राम पोथिनेनी के लिए करती थीं न कि ऋषभ पंत के लिए। इसके बाद उर्वशी ने तो ऋषभ पंत को पहचानने से भी इंकार कर दिया था। उर्वशी ने कहा था- मैं तो यह जानती भी नहीं थी कि उन्हें RP के नाम से बुलाया जाता है। लोग बस जो सुनते पढ़ते हैं उस पर यकीन कर लेते हैं बिना ये जानने की कोशिश करें कि क्या ये सच है भी या नहीं। लोगों किसी भी यूट्यूब वीडियो पर यकीन नहीं कर लेना चाहिए।