फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asrani: अभिनय ही नहीं, गायिकी में भी आगे हैं असरानी, इन फिल्मों में चलाया सुरीली आवाज का जादू

Sun, 01 Jan 2023 12:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 01 Jan 2023 12:06 PM IST
विज्ञापन
Asrani Birthday: Know About Sholay Fame Actor Real Name movies Singing Skills and Life Story
Asrani - फोटो : सोशल मीडिया

'हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं!' फिल्म 'शोले' का यह डायलॉग आज भी याद किया जाता है। इस डायलॉग को मशहूर बनाने के पीछे असरानी का ही हाथ है। इस फिल्म में उनका शानदार अंदाज सभी ने देखा। इन्हीं असरानी का आज जन्मदिन है। असरानी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार हैं। इन्होंने फिल्मों में अधिकांश कॉमेडी रोल और सपोर्टिव रोल ही किए हैं। मगर, अपने अभिनय कौशल से उन सभी किरदारों में जान फूंक दी। असरानी के अभिनय कौशल से तो फैंस वाकिफ हैं, मगर इनके अंदर सिंगिंग का भी हुनर है यह बात शायद कम लोग जानते हैं। जी हां, असरानी ने कई फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। आइए जानते हैं इनके बारे में...

Asrani Birthday: Know About Sholay Fame Actor Real Name movies Singing Skills and Life Story
Asrani - फोटो : सोशल मीडिया

असरानी का जन्म 1 जनवरी 1940 को जयपुर में एक सिंधी परिवार में हुआ। इनका पूरा नाम गोवर्धन असरानी है, लेकिन इन्हें असरानी नाम से ही जाना जाता है। असरानी के पिता की कारपेट की दुकान थी। मगर, परिवार के बिजनेस में असरानी की बिल्कुल दिलचस्पी न थी। ऊपर से गणित की पढ़ाई में भी वे कमजोर थे। राजस्थान कॉलेज से स्नातक करने के बाद इन्होंने ऑल इंडिया रेडियो, जयपुर में वॉइस आर्टिस्ट के रूप में काम करना शुरु किया। 1964 में उन्होंने पुणे के फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया में दाखिला लिया और वहीं से अभिनय सीखा।
Bigg Boss 16: सलमान खान 'बिग बॉस' को कहेंगे अलविदा? कौन करेगा शो को होस्ट?

Asrani Birthday: Know About Sholay Fame Actor Real Name movies Singing Skills and Life Story
Asrani - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मी करियर की बात करें तो असरानी ने करीब पांच दशक तक काम किया है। यह अपने करियर में 350 से भी ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। हालांकि शुरुआत में असरानी को ज्यादा रोल नहीं मिले इसलिए वो एफटीआईआई में ही शिक्षक बन गए थे। असरानी ने दर्शकों को सिर्फ हंसाया ही नहीं, बल्कि मधुर संगीत भी सुनाया है। 1977 में आई फिल्म 'आलाप' में असरानी ने दो गाने गाए, जो उन्हीं पर फिल्माए भी गए। इसके अलावा 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन' में मशहूर गायक किशोर कुमार के साथ भी एक गाना गाया था।
Thunivu: दमदार एक्शन से भरपूर अजित कुमार की थुनिवु का ट्रेलर रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर विजय की वारिसु से होगी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
Asrani Birthday: Know About Sholay Fame Actor Real Name movies Singing Skills and Life Story
Asrani - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि असरानी ने अधिकतर फिल्मों में साइड रोल किए हैं, मगर 'चला मुरारी हीरो बनने' और 'सलाम मेमसाहब' जैसी फिल्मों में उन्होंने लीड एक्टर के तौर पर भी काम किया। असरानी ने 1967 में रिलीज हुई फिल्म 'हरे कांच की चूड़ियां' से फिल्मों में कदम रखा। असरानी ने कई फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी है, लेकिन 'शोले' में जेलर के किरदार ने इन्हें खूब लोकप्रियता दिलाई। इसके अलावा 'मेरे अपने', 'बावर्ची', 'परिचय', 'अभिमान', 'महबूब, 'बंदिश', 'चुपके-चुपके' जैसी फिल्मों में असरानी ने शानदार अभिनय किया।
Mika Singh: ट्रैफिक की वजह से बाइक पर शो में पहुंचे मीका सिंह, यूजर्स बोले- हेलमेट पहनिए, आप स्टार हैं तो...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed