फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: बिल्ली के साथ शादी के जोड़े में पोज देती दिखीं आलिया भट्ट, ननद ने बांधे तारीफों के पुल

Sat, 23 Apr 2022 04:12 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Sat, 23 Apr 2022 04:12 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt poses with her cat in new pics from wedding
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधकर एक दूजे के हो चुके हैं। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। फैंस काफी समय से दोनों की शादी का इंतजार कर रहे थे। शादी के बाद रणबीर और आलिया की रिसेप्शन पार्टी भी हो चुकी है। इस पार्टी में बड़े-बड़े सितारों ने शिरकत की थी। रणबीर और आलिया की मुलाकात फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर हुई थी। पांच साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया।

alia bhatt poses with her cat in new pics from wedding
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : social media

रणबीर और आलिया की शादी बहुत ही सीक्रेट तरीके से हुई थी। इनकी शादी में सिर्फ परिवार के करीबी लोग और खास दोस्त  ही शामिल हुए थे। रणबीर के फ्लैट वास्तु की बालकनी में हुई शादी को दोनों ने अपनी फेवरेट जगह बताया था। इसी बीच आलिया भट्ट ने शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह अपनी बिल्ली के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

alia bhatt poses with her cat in new pics from wedding
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

शादी के जोड़े में पोस्ट की गई इन तस्वीरों में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक तस्वीर में वह अपनी बिल्ली को गोद में लेकर बैठी हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में आलिया शादी की अंगूठी फ्लॉन्ट कर रही हैं। तस्वीरों को आलिया ने कैप्शन दिया- कैट ऑफ ऑनर। आलिया भट्ट की तस्वीरों पर सेलिब्रिटीज के खूब कमेंट्स आ रहे हैं। आलिया की ननद रिद्धिमा तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रही हैं। उन्होंने खूब सारे हार्ट इमोजी के साथ लिखा- 'मेरी प्यारी गर्ल'।

विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt poses with her cat in new pics from wedding
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

आलिया की इन तस्वीरों पर जरा देर में लाखों की संख्या में लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं। शादी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रणबीर के परिवार के सभी लोगों ने आलिया का उनके परिवार में स्वागत किया है। हालांकि शादी के बाद ये जोड़ा सीधा अपने-अपने काम पर वापस लौट गया है। आलिया अपनी आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में बिजी हैं तो वहीं रणबीर फिल्म एनिमल की शूटिंग कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed