आज 12 नवंबर को पूरे देश में दिवाली की धूम मची हुई है। बॉलीवुड सितारे भी दिवाली का जश्न मना रहे हैं। ऐसे में बीती रात अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान के घर दिवाली पार्टी हुई, जिसमें तमाम हस्तियों ने शिरकत की। नवाबी कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान की दिवाली पार्टी में दोनों के मेहमान और घरवाले सज-धजकर पहुंचे। दिवाली पार्टी में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, सारा अली खान, अर्जुन कपूर, नीतू कपूर, अमृता अरोड़ा और अन्य सितारे शामिल हुए। पार्टी में आलिया और रणबीर के आते ही सबका ध्यान उनकी तरफ चला गया। इस दौरान कपल बेहद खूबसूरत लग रहा था।
Diwali: सैफ-करीना की दिवाली पार्टी में तमाम हस्तियों ने की शिरकत, आलिया-रणबीर ने यूं खींचा सबका ध्यान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 12 Nov 2023 11:16 AM IST
सार
नवाबी कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान की दिवाली पार्टी में दोनों के मेहमान और घरवाले सज-धजकर पहुंचे। दिवाली पार्टी में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, सारा अली खान, अर्जुन कपूर, नीतू कपूर, अमृता अरोड़ा और अन्य सितारे शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन