फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Daughter Name: दादी नीतू सिंह ने रखा आलिया-रणबीर की बेटी का नाम, एक्ट्रेस ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी

Thu, 24 Nov 2022 07:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 24 Nov 2022 07:20 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt Ranbir Kapoor chosen name Raha for their newborn daughter know details in Hindi
रणबीर-नीतू सिंह-आलिया - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 6 नवंबर 2022 को माता-पिता बने। आलिया ने बेटी को जन्म दिया। कपूर और भट्ट फैमिली में खुशियों का माहौल है। फैंस भी इस खबर से झूम उठे। बेटी के जन्म के बाद से ही फैंस इस इंतजार में थे कि आखिर आलिया और रणबीर बेटी का क्या नाम रखेंगे? अब इसका खुलासा हो गया है। आलिया की बेटी का नाम राहा कपूर रखा गया है। यह नाम राहा की दादी और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने उन्हें दिया है।

Alia Bhatt Ranbir Kapoor chosen name Raha for their newborn daughter know details in Hindi
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट ने आज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा कर फैंस को यह जानकारी दी है। उन्होंने एक बेहद प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें आलिया-रणबीर बेटी को हाथों में थामे नजर आ रहे हैं। साथ ही वॉल पर आलिया-रणबीर कपूर की बेटी का नाम एक टी-शर्ट पर लिखा दिख रहा है। इस पोस्ट के जरिए आलिया भट्ट ने बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम राहा कपूर रखा है। यह नाम रणबीर कपूर की मां नीतू सिंह ने चुना है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)


 

Alia Bhatt Ranbir Kapoor chosen name Raha for their newborn daughter know details in Hindi
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट ने पोस्ट के साथ एक लंबा नोट लिखा है। इसके जरिए उन्होंने बेटी के नाम का मतलब बताया है। उन्होंने लिखा है, 'बेटी का नाम राहा रखा गया है। यह नाम उसकी शानदार और प्यारी दादी ने उसे दिया है। इस नाम के कई खूबसूरत मतलब हैं। इसका अर्थ होता है- दिव्य पथ। स्वाहिली में इसका अर्थ है आनंद। वहीं, संस्कृत में यह एक गोत्र है। बंग्ला में इस नाम के अर्थ- आराम, सहजता और राहत हैं। अरेबिक में इसका अर्थ है शांति। साथ ही खुशी, स्वतंत्रता भी इस नाम के मायने हैं।' आलिया ने आगे लिखा, 'वह बिल्कुल अपने नाम के अनुरूप है। हमने जब पहली बार उसे अपनी बाहों में लिया तो वह सबकुछ महसूस किया, जो इस नाम के अर्थ हैं।' आलिया ने लिखा, 'शुक्रिया राहा, हमारे परिवार, हमारी जिंदगी में आने के लिए। ऐसा लगता है कि हमारी जिंदगी अभी शुरू हुई है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Ranbir Kapoor chosen name Raha for their newborn daughter know details in Hindi
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने मां बनने की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें शेर-शेरनी और शावक की तस्वीर बनी है। इसके साथ उन्होंने बेटी के जन्म की जानकारी साझा की। बता दें कि आलिया और रणबीर कपूर इसी वर्ष अप्रैल में विवाह बंधन में बंधे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed